-पत्रिका के सहयोग से नटरांजलि थिएटर आर्ट्स करा है कार्यक्रम -प्रतियोगिताओं का समय है शाम 4-6 बजे तक ग्रीन वैली में -मुख्य कार्यक्रम होगा शाम छह बजे से, दिए जाएंगे पुरस्कार
आगरा। शरद पूर्णिमा (sharad purnima) की रात्रि में चन्द्रमा (Moon) पृथ्वी के सर्वाधिक निकट आ जाता है। वह इसलिए कि उसे अमृत वर्षा करनी होती है। अमृत की इन बूदों को विरले ही ग्रहण कर पाते हैं। शरद पूर्णिमा की रात्रि में ही योग योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन के पारासौली गांव में चन्द्र सरोवर पर महारास (Maharas) किया था। शरद पूर्णिमा पर ही मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था। शरद पूर्णिमा की रात्रि में जागने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। नटरांजलि थिएटर आर्ट्स उसी महारास को फिर से दोहराने जा रहा है।डांडिया (Dandiya) होगा। मस्ती होगी। पत्रिका उत्तर प्रदेश (www.patrika.com) के सहयोग से तमाम प्रतियोगिताएं होंगी। आपको अपनी प्रतिभा निखारने और प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि सबको सपरिवार आमंत्रित किया गया है।
प्रतियोगिताएं
नटरांजलि थिएटर आर्ट्स की निदेशक और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रसिद्ध रंगकर्मी अलका सिंह ने बताया कि शरद पूर्णिमा इस बार 13 अक्टूबर, 2019 को है। इस मौके पर ग्रीन वैली (शास्त्रीपुरम गोल चक्कर के पास, सिकंदरा, आगरा) में तमाम प्रतियोगिताएं की जाएंगी। ये हैं- युगल डाँडिया, समूह डाँडिया, महिला परिधान, पुरुष परिधान, आकर्षक-युगल, राधा-कृष्ण युगल, मेहदी, रंगोली, सिंगिंग, एकल नृत्य, ड्रम, की-बोर्ड। मेहदी, रंगोली, सिंगिंग, एकल नृत्य, ड्रम व की-बोर्ड प्रतियोगिता शाम 4-6 बजे के बीच होगी। प्रतियोगिताओं में से प्रत्येक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ तीन का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागिता में भाग लेने के लिए इन नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं- 9319561719, 9319795197, 7983800504, 9045757414।
मुख्य कार्यक्रम
शाम को छह से नौ बजे तक डांडिया-महारास होगा। आगरा के प्रमुख समाजसेवी और राजनेता इसमें शामिल होंगे। खूब मस्ती होगी। धमाल होगा। साथ ही अपनी परंपराओं को सम्मान होगा। इसी दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
ये हैं विशिष्ट अतिथि
डांडिया-महारास के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अतिथि बतौर कई प्रमुख हस्तियां आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाहा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, भाजपा की वरिष्ठ नेता बबीता चौहान, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, पूर्व महापौर अंजुला सिंह माहौर, आगरा विकास मंच के संस्थापक अशोक जैन सीए, डॉ. वत्सला प्रभाकर, कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शबाना खंडेलवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया आदि आ रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने भी आने की सहमति दी है।
राज्यमंत्री का संदेश
उत्तर प्रदेश के लघु उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों में सपरिवार भाग लेना चाहिए। शरद पूर्णिमा का आगरा के लिए खास महत्व है। ताजमहल भी शरद पूर्णिमा पर चमकता है। उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।