Anand Pal की मौत की सच्चाई, पढ़िए उन 2 घंटों में क्या हुआ!

Anand Pal Singh Didwana की मौत से पहले के वो दो घंटे, सुनिए पुलिस की जुबानी!

2 min read
Jul 04, 2017
anand pal
anand pal

AGRA: करीब डेढ़ साल से फरार कुख्यात Gangster Anand Pal Singh शनिवार देर रात चुरू जिले के मालासर में Police Encounter में मारा गया है। Anand Pal singh Didwana के एनकाउंटर में भाग लेने वाले पुलिस के दो जवान भी घायल हुए है। डीजीपी Manoj Bhatt ने आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद मौत की पुष्टि भी कर दी थी ।

एक जानकारी के अनुसार, Anand Pal Singh के भाई को सबसे पहले पुलिस ने अरेस्ट किया था और उसके बाद पुलिस ने आनंदपाल का ठिकाना ढूंढ पाने में बड़ी कामयाबी पायी थी । देर रात करीब 11:30 बजे Anand Pal और पुलिस के बीच चूरु के मालासर में हाईवे किनारे एक घर में मुठभेड़ हुई जिसके बाद आनंदपाल को ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में Anand Pal की ने अपनी तरफ से भी एके-47 बंदूक से करीब 100 राउंड फायर भी किए।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने AnandPal Singh को घेरने की रणनीति बनाई और रतनगढ़ के पास मालासर में पुलिस टीम ने Anand Pal सिंह को मार गिराया। इस दौरान आनंदपाल सिंह तथा उसके गुर्गों के बीच काफी देर तक गोलियां चली। इस एनकाउंटर के दौरान Gangster Anand Pal Singh को छह गोलियां लगी थी।

जानकार सूत्रों के मुताबिक पुलिस Anand Pal को जिंदा पकड़ना चाहती थी और मौके पर पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने AnandPal से सरेंडर करने को कहा था लेकिन Anand Pal Singh सरेंडर को तैयार नहीं हुआ और Anand Pal ने अपनी एके-47 गन से दनादन फायर करनी शुरु कर दी जवाब में पुलिस ने भी अपनी ओर से फायरिंग शुरु की और Anand Palको दो घंटे में ही ढेर कर दिया गया।

इससे पहले भी Anand Pal Singh करीब 7 बार पुलिस से बचकर भाग निकलने में कामयाब हुआ था। आपको बता दें कि इस पूरे आॅपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में करीब 40 पुलिसकर्मी और एसओजी के जवान शामिल थे। बताते चलें की आनंदपाल आगरा में भी कुछ दिन तक जान बचाने के लिए रुका था।

Published on:
04 Jul 2017 06:53 pm