आगरा

ताजनगरी पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ, विधानसभा चुनाव की लिखी जाएगी पटकथा

— आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित ताज विलास पहुंचे नड्डा, और मुख्यमंत्री।

less than 1 minute read
Aug 08, 2021
आगरा पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह करीब 10.45 पर आगरा के खेरिया मोड हवाई अड्डे पर पहुंच गए। उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी साथ थे। वे लखनऊ से विमान में साथ आए और आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे। वह सात घंटे शहर में रहेंगे। शाम 5.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक रास्तों को होर्डिंग्स से पाट दिया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नड्डा के आने के बाद विधानसभा चुनाव की पटकथा तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें—

ब्रज क्षेत्र कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
खेरिया एयरपोर्ट से उनका काफिला फतेहाबाद रोड स्थित ताज विलास होटल में पहुंच गया है। यहां दोपहर 2 बजे तक भाजपा ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से संवाद होगा। उसके बाद ब्रज क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें की जाएंगी। दोपहर तीन बजे फतेहाबाद रोड पर एसएनजे गोल्ड कन्वेंशन सेंटर में कोरोना योद्धा के रूप में चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें—


विपक्षियों खेमे में खलबली
जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री समेत भाजपा के दिग्गजों के आगरा आने के बाद विपक्षियों में खलबली मची हुई है। आगरा में जहां सपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं कर सकी है तो वहीं भाजपा अपनी पूरी तैयारियों में जुटी है। ऐसे में माना जा रहा है कि नड्डा के आगरा आने के बाद भाजपा और मजबूत हो सकती है।

Published on:
08 Aug 2021 01:26 pm
Also Read
View All