आगरा

भाजपा संगठन में पद पाने की ख्वाहिश नहीं रही आसान, बनी ये नई गाइड लाइन

सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने ये नियम मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए चल रही खींचतान को देखते हुए लागू किया है, वहीं युवाओं को अधिक जोड़ने के लिए भी पार्टी ने नए नियम बनाए हैं।

less than 1 minute read
Oct 07, 2019

आगरा। भारतीय जनता पार्टी में सगंठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। मंडल अध्यक्ष के लिए नेता जोर आजमाइश कर ही रहे थे कि पार्टी ने ऐसी नीति लागू कर दी है कि अब पद की ख्वाहिश पाले कई नेताओं में खलबली है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने ये नियम मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए चल रही खींचतान को देखते हुए लागू किया है, वहीं युवाओं को अधिक जोड़ने के लिए भी पार्टी ने नए नियम बनाए हैं।

पार्टी ने शर्त जोडी है कि मंडल अध्यक्ष जैसे पद पर सिर्फ वही कार्यकर्ता पहुंच सकेंगे, जो दो बार से सक्रिय सदस्य हों। कई नेता इस बार सक्रिय सदस्यता लेकर ही मंडल अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे थे अब ऐसे नेताओं की नींद ***** है। इसके साथ ही जो व्यक्ति दो बार मंडल अध्यक्ष रह लिया है वह भी इस बार आवेदन नहीं कर सकेगा।

उम्र सीमा तय़

सबसे बड़ी शर्त है उम्र सीमा। पार्टी ने तय किया है कि 50 वर्ष के ऊपर के नेता मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इस नियम से कई बुजुर्ग हो चले नेताओं के अरमान अधूरे रहना तय है। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि ऊपर से निर्देश हैं कि युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाए। इसलिए इस चुनाव में भी युवाओं को मौका देने का मन बनाया गया है।

Published on:
07 Oct 2019 12:40 pm
Also Read
View All