आगरा

नाइट क्लब में बाउंसरों का तांडव, युवकों को डंडों से पीटा, मैनेजर समेत चार गिरफ्तार

यूपी के एक नाइट क्लब में युवको के बीच में जोरदार झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि बाउंसरों ने युवकों की पिटाई कर दी। मामला आगरा के ताजगंज क्षेत्र में जारो नाइट क्लब है।

less than 1 minute read
Jun 23, 2024

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित नाइट क्लब में युवको के बीच में झगड़ा हो गया। क्लब में शराब के नशे में युवकों में झगड़ा हो गया। युवक डांस करते-करते आपसे में लड़ने लगे।

एक महीने पहले खुला था क्लब

जारो नाइट क्लब की ओपनिंग करीब एक माह पहले हुई है। ओपनिंग से ही क्लब चर्चा में है। पहले दिन क्लब में प्रतिबंधित हुक्के के वीडियो सोशल मीडिया पर आए थे। इसके बाद रशियन के पोल डांस के वीडियो सामने आए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने थाना ताजगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

युवकों ने मचाया तांडव

ताजगंज क्षेत्र में जारो नाइट क्लब है। कुछ दिन पहले ही क्लब की ओपनिंग हुई है। शनिवार रात को क्लब में शराब के नशे में युवकों में झगड़ा हो गया। युवक डांस करते-करते आपसे में लड़ने लगे। मारपीट होने लगी। ग्लास और बोतल फेंकने लगे। इससे क्लब में हंगामा हो गया। क्लब के बाउंसरों ने युवकों को रोका। क्लब के बाउंसरों ने युवकों को अलग किया। मगर, हंगामा शांत नहीं हुआ।

पुलिस ने क्या की कार्रवाई?

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित नाइट क्लब में युवको के बीच में झगड़ा हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। इसके बाद क्लब के बाउंसरों ने हंगामा कर रहे युवकों को डंडों से पीटा। उनकी जमकर पिटाई लगाई। पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए मैनेजर व बाउंसर्स पर कार्रवाई की है। बाउंसर और गार्ड युवकों को लेकर बाहर आ गए। इसके बाद बाउंसर डंडे निकाल लाए। युवकों को उन्होंने डंडों से जमकर पीटा। क्लब में मौजूद अन्य लोगों ने घटना का वीडियो बनाया।

आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Updated on:
29 Oct 2024 08:53 pm
Published on:
23 Jun 2024 06:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर