कोठी मीना बाजार मैदान में आज CAA के समर्थन में भाजपा की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है।
आगरा। कोठी मीना बाजार मैदान में आज CAA के समर्थन में भाजपा की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष कोठी मीना बाजार पहुंच चुके हैं। उनके साथ इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं। इस रैली का आयोजन सीएए को लेकर फैलाए भ्रम को दूर करने के लिए किया गया है। रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने फंडिग कर इसको लेकर दंगा फैलाने की कोशिश की। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून, नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि देने का कानून है। मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा आगरा पहली बार आए हैं और बतौर अध्यक्ष ये उनकी पहली रैली है। रैली में शामिल होने के लिए पांच जिलों आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस की जनता को बुलाया गया है।