आगरा

तीन दिनों के लिए ताजनगरी पहुंची यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, ये है पूरा कार्यक्रम!

  राज्यपाल आगरा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए आयी हैं। इस दौरान वे ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी आदि स्मारकों का भी दीदार करेंगी।

less than 1 minute read
Oct 09, 2019

आगरा। बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ताजनगरी पहुंच गई हैं। खेरिया हवाई अड्डे से उनका काफिला सीधे सर्किट हाउस पहुंचा। सर्किट हाउस में राज्यपाल का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए आयी हैं। वे शुक्रवार तक आगरा में ही रहेंगी। दीक्षांत समारोह में शिरकत करने से पहले वे ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी आदि स्मारकों का दीदार करेंगी।

ये है पूरा कार्यक्रम
कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को वे कलाकृति जाएंगी। इसके बाद वापस सर्किट हाउस लौटकर यहीं ठहरेंगी। गुरुवार को वे सुबह 9.30 बजे वे ताजमहल देखने जाएंगी। 11 बजे आगरा किला देखेंगी। इसके बाद सर्किट हाउस लौटकर दोपहर का लंच करेंगी। चार बजे वे फतेहपुर सीकरी जाएंगी। इसके बाद वापस सर्किट हाउस लौटकर कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी। इसको देखते हुए इन सभी जगहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को राज्यपाल सुबह 11 बजे यूनिवर्सिटी के खंदारी कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद दोपहर में सर्किट हाउस में भोजन करेंगी फिर कुछ संगठनों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगी। इसके बाद फिरोजाबाद के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी।

Published on:
09 Oct 2019 05:24 pm
Also Read
View All