अहमदाबाद

4 मिलियन टन क्षमता के सीमेंट प्लांट का शिलान्यास

कार्यक्रम में अदाणी ग्रुप के प्रणव अदाणी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ एक प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला दिन है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आभार जताया। अदाणी ग्रुप ने इस परियोजना में 1,060 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने की घोषणा की। प्लांट के पहले चरण को वर्ष 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

2 min read
Hindi news

गुना. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को गुना में 4 मिलियन टन क्षमता वाले सीमेंट प्लांट का शिलान्यास ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र क्षेत्र और मध्य प्रदेश के लिए विकास का नया अध्याय साबित होगा। सिंधिया ने कहा कि इस परियोजना से नए रोजगार और अवसर पैदा होंगे।

 मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिकीकरण और रोजगार पर फोकस किया जा रहा है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश औद्योगिकीकरण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस प्रोजेक्ट को अहम बताया।

कार्यक्रम में अदाणी ग्रुप के प्रणव अदाणी ने कहा कि आज का दिन सिर्फ एक प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाला दिन है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया का आभार जताया। अदाणी ग्रुप ने इस परियोजना में 1,060 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने की घोषणा की। प्लांट के पहले चरण को वर्ष 2028 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रणव अदाणी ने कहा कि यह निवेश गुना में अब तक का सबसे बड़ा है। इससे लगभग 1,500 लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलेगा तथा राज्य को 6,000 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व मिलेगा। अदाणी ग्रुप का लक्ष्य कारोबार बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के जीवन में बदलाव लाना भी है।

अदाणी ग्रुप ने मध्य प्रदेश के कटनी जिले में भी 4,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। इसके अलावा धार, रतलाम, उज्जैन व अन्य जिलों में भी ग्रुप के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। अदाणी ग्रुप ने भरोसा दिलाया कि स्थानीय युवाओं को रोजगार का अधिकतम लाभ मिलेगा और क्षेत्र की प्रगति में कंपनी भागीदार बनी रहेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

Published on:
10 May 2026 10:15 pm
Also Read
View All