अहमदाबाद

Ahmedabad: कुआलालंपुर से आए यात्री के पास से 6.8 किलो हेरोइन जब्त

Ahmedabad. शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। सोमवार को कुआलालंपुर से एयर एशिया की फ्लाइट एके-91 से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री की जांच की गई। शंकास्पद वस्तु दिखने पर उसे हिरासत में लिया। साबुन […]

less than 1 minute read
अहमदाबाद कस्टम की टीम ने एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से साबुन की इन टिकियों में छिपाकर लाइ हेरोइन की जब्त।

Ahmedabad. शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। सोमवार को कुआलालंपुर से एयर एशिया की फ्लाइट एके-91 से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री की जांच की गई। शंकास्पद वस्तु दिखने पर उसे हिरासत में लिया।

साबुन की टिकियों में छिपाई थी हेरोइन

कस्टम अधिकारियों ने यात्री के सामान की गहन जांच की, जिसमें साबुन की टिकियों और लिफाफों में मादक पदार्थ छिपा होने की बात सामने आई। जांच करने पर पता चला कि छिपाकर लाई गई हेरोइन थी। कुल 6.8 किलोग्राम (ग्रॉस) हेरोइन बरामद की गई। यह खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 करोड़ रुपये कीमत की मानी जा रही है।

यात्री गिरफ्तार

कस्टम के तहत यात्री के सामान से हेरोइन मिलने के चलते यात्री को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद अब मामले की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। यात्री इससे पहले भी क्या कभी हेरोइन लेकर आया है। वह इस हेरोइन को कहां पहुंचाने वाला था। उसकी पूछताछ व जांच जारी है।

Published on:
10 Feb 2026 09:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर