अहमदाबाद

अहमदाबाद: जोधपुर एसोसिएशन का क्रिकेट टूर्नामेंट 10 टीमों के बीच होगा

आईपीएल की तर्ज पर 140 खिलाडि़यों की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण अहमदाबाद में जोधपुर एसोसिएशन, अहमदाबाद की ओर से आयोजित की जा रही जोधपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट 10 टीमों के बीच अगले वर्ष जनवरी माह में आयोजित होगा। जेपीएल के लिए खिलाडि़यों की नीलामी और टीमों के नाम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

less than 1 minute read
अहमदाबाद: जोधपुर एसोसिएशन का क्रिकेट टूर्नामेंट 10 टीमों के बीच होगा
अहमदाबाद: जोधपुर एसोसिएशन का क्रिकेट टूर्नामेंट 10 टीमों के बीच होगा

गुजरात के अहमदाबाद में जोधपुर एसोसिएशन, अहमदाबाद की ओर से आयोजित की जा रही जोधपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट 10 टीमों के बीच अगले वर्ष जनवरी माह में आयोजित होगा। जेपीएल के लिए खिलाडि़यों की नीलामी और टीमों के नाम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। यह नीलामी इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर की गई, हालांकि कीमत पूर्व निर्धारित 51 हजार रुपए ही रखी गई। 10 टीमों में दो टीम महिलाओं की हैं।

जोधपुर एसोसिएशन की सदस्य शैली बाफना ने बताया कि इस जेपीएल -5 सीजन टूर्नामेंट में खेलने का उत्साह न सिर्फ अहमदाबाद बल्कि राजस्थान के जोधपुर और मुंबई में भी रहेगा। पिछले 8 वर्षों में जेपीएल ने राजस्थानी समाज के सबसे प्रीमियम और लोकप्रिय आयोजनों में से एक में अपनी जगह बनाई है। 4 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब 10 टीम हैं। इनमें 2 टीम महिलाओं की है। कुल 140 से अधिक खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें कई टीमों के नाम जोधपुर शहर के क्षेत्रों के आधार पर भी दिए गए हैं। नीलामी प्रक्रिया में जोधपुर एसोसिएशन अहमदाबाद के संस्थापक सदस्य एम एम सिंघी, अध्यक्ष सी आर मेहता, उपाध्यक्ष प्रदीप लोढा, सचिव सुमेर लोढा, संयुक्त सचिव दीपक जैन और कोषाध्यक्ष मयंक बापना उपस्थित रहे।

Published on:
12 Dec 2023 10:29 pm