अहमदाबाद

Ahmadabad News : फिल्म उद्योग में कमाई कराने के नाम पर धोखाधड़ी

युवक के साथ 9 लाख रुपए की ठगीवडोदरा के फिल्म निर्माता और अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत
less than 1 minute read
Apr 01, 2021
Ahmadabad News : फिल्म उद्योग में कमाई कराने के नाम पर धोखाधड़ी
Ahmadabad News : फिल्म उद्योग में कमाई कराने के नाम पर धोखाधड़ी

राजकोट. फिल्म उद्योग के जरिए अच्छी आमदनी दिलाने का झांसा देने का आरेाप लगाते हुए जूनागढ़ के युवक ने वडोदरा में रहने वाले फिल्म निर्माता और अभिनेत्री के खिलाफ नौ लाख रुपए ठगी करने की प्राथमिकी दर्जकराई है।
जानकारी के अनुसार जूनागढ़ टींबावाडी के समीप वल्लभनगर में रहने वाले हरेशभाई ओझा की मुलाकात वडोदरा के वाघोडिया में रहने वाले फिल्म निर्माता रोहित पटेल से हुई।

रोहित पटेल और वडोदरा के सृष्टि हाइट में रहने वाली सोशल मीडिया चैनल की हिरोइन पूजा पंचाल ने हरेश को विश्वास में लेकर उसे फिल्म के जरिए अच्छी आवक दिलाने और मुंबई फिल्म उद्योग के बड़े कलाकारों से मुलाकात कराने का झांसा दिया। इसके एवज में दोनों ने शिकायतकर्ता से 10 मई, 2017 से लेकर 30 मार्च, 2021 के बीच नौ लाख रुपए वसूले। इसके बावजूद आर्थिक लाभ नहीं दिलाने और फिल्मी कलाकारों से मुलाकात नहीं कराने पर हरेश ने अपने साथ विश्वासघात होने की शिकायत सी डिवीजन पुलिस थाने में कराई है।

Published on:
01 Apr 2021 08:15 am