अहमदाबाद

मुख्यमंत्री पटेल ने मोरबी को दी 1042 करोड़ से अधिक की सौगात

284 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण मोरबी. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को मोरबी को 1042 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात दी। उन्होंने मोरबी मनपा के शहरी विकास के 528 करोड़ रुपए से अधिक के 76 और प्रशासन के 514 करोड़ रुपए से अधिक के 208 सहित कुल 284 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।उन्होंने कहा […]

2 min read

284 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण

मोरबी. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को मोरबी को 1042 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात दी। उन्होंने मोरबी मनपा के शहरी विकास के 528 करोड़ रुपए से अधिक के 76 और प्रशासन के 514 करोड़ रुपए से अधिक के 208 सहित कुल 284 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण वित्तीय प्रबंधन में गुजरात अग्रणी है। 2013 में अस्तित्व में आया मोरबी जिला आज विकसित गुजरात की आधारशिला बन गया है। देश के 80 प्रतिशत सिरेमिक उत्पादन के साथ मोरबी ने गुजरात को विश्व स्तर पर गौरव दिलाया है। क्वालिटी में कोई समझौता नहीं, इस मंत्र के साथ मोरबी में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार तत्पर है।
विकास कार्यों में गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मोरबी का यह निरंतर विकास पथ निर्णायक साबित होगा।
प्रभारी मंत्री त्रिकम छांगा ने कहा कि मोरबी आज औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है। श्रम व रोजगार राज्यमंत्री कांति अमृतिया ने कहा कि मोरबी में 10 लाख पेड़ों के साथ ‘नमोवन’ का निर्माण हुआ है।
कलक्टर के.बी. झवेरी ने किसानों को 408 करोड़ रुपए की सहायता देने के लिए सरकार की सराहना की।

नमो वन का किया दौरा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मोरबी के रफालिया स्थित नमो वन का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने नमो वन में विकसित की गई विभिन्न पर्यावरणीय सुविधाओं और हरियाली का निरीक्षण किया तथा पांजरापोल ट्रस्ट के ट्रस्टियों से मुलाकात की। उन्होंने नमो वन की देखभाल, विकास और विस्तार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। 40 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले इस वनकवच के मात्र चार महीनों के अल्प समय में नमो वन वृक्षों के विस्तार से हरा-भरा बना देख मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मोरबी में विकसित हो रहा नमो वन शहर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ ऑक्सीजन में वृद्धि करेगा और लोगों को एक नया पर्यटन स्थल भी उपलब्ध कराएगा।

Published on:
24 Jan 2026 10:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर