7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वडोदरा : विश्वामित्री नदी में मगरमच्छों की गिनती आरंभ

एमएस यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के 30 वॉलंटियर, वन विभाग के कर्मचारी और एनजीओ जुड़े वडोदरा. शहर की विश्वामित्री नदी में रहने वाले मगरमच्छों आबादी की गिनती शनिवार से शुरू की गई। वन विभाग की महिला अधिकारी के पीएचडी अध्ययन के लिए यह विशेष सर्वे किया जा रहा है।इस गिनती के लिए एमएस यूनिवर्सिटी के […]

less than 1 minute read
Google source verification

एमएस यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के 30 वॉलंटियर, वन विभाग के कर्मचारी और एनजीओ जुड़े

वडोदरा. शहर की विश्वामित्री नदी में रहने वाले मगरमच्छों आबादी की गिनती शनिवार से शुरू की गई। वन विभाग की महिला अधिकारी के पीएचडी अध्ययन के लिए यह विशेष सर्वे किया जा रहा है।
इस गिनती के लिए एमएस यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के प्रो. रंजीत देवकर मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस कार्य में जूलॉजी विभाग के 30 वॉलंटियर, वन विभाग के कर्मचारी और एनजीओ के प्रतिनिधि जुड़े हैं।

पिछले साल गिनती में दर्ज किए गए 442 मगरमच्छ

हर शनिवार सुबह 9 से 11 बजे और रात 8 से 10 बजे तक मगरमच्छों की गिनती की जाएगी। सुबह विश्वामित्री नदी के किनारे और आवासीय इलाकों में दिखने वाले मगरमच्छों की संख्या दर्ज की जाएगी। रात में टॉर्च की रोशनी में मगरमच्छों की आंखों की लाल चमक से गिनती की जाएगी। पिछले साल हुई गिनती में 442 मगरमच्छ दर्ज किए गए थे। इस वर्ष मगरमच्छों की आबादी में बदलाव हुआ है या नहीं, इसकी भी जानकारी ली जाएगी।