अहमदाबाद

वडताल धाम में बच्चों ने माता-पिता का पूजन कर लिया आशीर्वाद

आणंद. खेड़ा जिले में श्री स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रसिद्ध तीर्थस्थल वडताल धाम में 7 मई से आयोजित सहजानंदी बाल युवा शिविर-10 का रविवार शाम को समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन मदर्स डे होने के कारण मातृ-पितृ वंदना का विशेष आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन कर भारतीय संस्कृति के उच्च संस्कारों का परिचय दिया।
2 min read
Children Worship Parents and Seek Blessings at Vadtal Dham
बच्चों ने माता-पिता का पूजन कर लिया आशीर्वाद

आणंद. खेड़ा जिले में श्री स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रसिद्ध तीर्थस्थल वडताल धाम में 7 मई से आयोजित सहजानंदी बाल युवा शिविर-10 का रविवार शाम को समापन हुआ। शिविर के अंतिम दिन मदर्स डे होने के कारण मातृ-पितृ वंदना का विशेष आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन कर भारतीय संस्कृति के उच्च संस्कारों का परिचय दिया।
वडताल मंदिर के चेयरमैन डॉ. संत वल्लभदास स्वामी ने बताया कि चार दिवसीय शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का सिंचन करना था। शिविर के समापन पर 100 से अधिक माता-पिता का पूजन किया गया। जब नन्हे बच्चों ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनकी आरती उतारी, तो वहां उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे और सभा खंड में अत्यंत मार्मिक दृश्य देखने को मिले।
शिविर में बच्चों ने अपनी विविध कलाओं का प्रदर्शन भी किया। राजकोट से आए बच्चों ने संगीत की सुरीली प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से 8 साल के बालक रुद्र शर्मा ने अपनी वाकपटुता और एकपात्रीय अभिनय से उपस्थित संतों और भक्तों का मन मोह लिया। श्याम वल्लभ स्वामी ने शिविर में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे का माला पहनाकर अभिनंदन किया। समापन समारोह में मुख्य कोठारी देव प्रकाश स्वामी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही युवा पीढ़ी में धर्म और संस्कारों की नींव मजबूत होती है।

वडताल धाम में सत्संगी जीवन कथा पारायण का शुभारंभ, कच्छ-सूरत के राबड़िया परिवार द्वारा पांच दिवसीय आयोजन

आणंद. खेड़ा जिले में श्री स्वामीनारायण संप्रदाय की राजधानी माने जाने वाले वडताल धाम में कच्छ-सूरत के राबड़िया परिवार द्वारा दिवंगत जशुबेन राबड़िया के मोक्षार्थ सोमवार को पांच दिवसीय श्रीमद् सत्संगी जीवन कथा पारायण का शुभारंभ किया गया।
15 मई तक चलने वाली कथा के प्रथम दिन यजमान परिवार के देवशी राबड़िया, प्रवीण राबड़िया और दिनेश राबड़िया सहित अन्य सदस्यों ने पोथी एवं वक्ता शास्त्री हरिगुणदास स्वामी का पूजन किया।
वडताल मंदिर के चेयरमैन डॉ. संत वल्लभदास स्वामी, मुख्य कोठारी देवप्रकाश स्वामी, सत्संग महासभा के अध्यक्ष शास्त्री नौत्तम प्रकाश दास स्वामी आदि ने दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया। नौत्तम स्वामी ने वडताल धाम की महिमा और भगवान के दिव्य लीला चरित्रों का सुंदर वर्णन किया, जिससे कच्छ से आए श्रद्धालु अत्यंत प्रभावित हुए। भक्तों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें पहली बार नौत्तम स्वामी को प्रत्यक्ष सुनने का सौभाग्य मिला।

Published on:
11 May 2026 10:17 pm