अहमदाबाद

डॉ. पारीक की पुस्तक पौराणिक दिव्य कथाएं का विमोचन

अहमदाबाद. शांति बिज़नेस स्कूल, अहमदाबाद के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत पारीक की ओर से लिखी गई पुस्तक पौराणिक दिव्य कथाएं का विमोचन ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन, अहमदाबाद के महासचिव डॉ. भूषण पुनानी ने किया।भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक में भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम और विभिन्न भक्तों […]

less than 1 minute read

अहमदाबाद. शांति बिज़नेस स्कूल, अहमदाबाद के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रशांत पारीक की ओर से लिखी गई पुस्तक पौराणिक दिव्य कथाएं का विमोचन ब्लाइंड पीपल्स एसोसिएशन, अहमदाबाद के महासचिव डॉ. भूषण पुनानी ने किया।
भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक में भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम और विभिन्न भक्तों पर आधारित प्रेरणादायक लघु कथाओं का संग्रह है। इन कहानियों में न केवल पौराणिक प्रसंगों की झलक मिलती है, बल्कि आज के युग में भी जीवन मूल्यों और नैतिक आचरण के महत्व को उजागर किया गया है।
इस अवसर पर डॉ. पुनानी ने कहा कि कथाएं हमारी संस्कृति का आधार हैं, भारतीय समाज को आगे बढ़ाने मे कथाओं का योगदान अति महत्वपूर्ण है। डॉ. पारीक ने कहा कि पाठकों के मन में भारतीय पौराणिक कथाओं के प्रति नई रुचि जागृत करना और उनसे जीवन के सकारात्मक संदेश को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने के लिए पुस्तक लिखी है।

Published on:
24 Aug 2025 10:52 pm
Also Read
View All