
अहमदाबाद. गुजरात मेें गांधीनगर के साथ-साथ कानपुर और मुंबई में भारतीय कौशल संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कील्स-आईएसएस) की स्थापना को मंजूरी मिली है। इस संस्था की स्थापना भारत में आईआईटी तथा आईआईएम के अंतरराष्ट्रीय स्तर को ध्यान में रखकर विश्वस्तरीय कौशल प्रशिक्षण केन्द्र बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्राप्त संस्थानों की ओर से कौशल प्रशिक्षण के लिए अब तक अपनाई गई पद्धतियों में से श्रेष्ठ पद्धति अपनाई जाएगी। यह संस्था पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत कार्यरत रहेगी। टाटा एजुकेशन डवलपमेंट ट्रस्ट के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर के कौशल विकास संस्था की स्थापना होगी।
परंपरागत रूप से चयनित पद्धति के बदले दसवीं कक्षा या 12वीं कक्षा के बाद सीधे कौशल शिक्षा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों की आकांक्षाओं को संतोष कर सुविधा होगा।
इसके तहत स्पर्धात्मक बीड की ओर से चयनित टाटा एजुकेशन डवलपमेंट ट्रस्ट (टीईडीटी) के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर के कौशल संस्थान की स्थापना की जा रही है।