अहमदाबाद

पश्चिम रेलवे के 11 कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार

अक्टूबर के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित अहमदाबाद. वडोदरा. राजकोट. भावनगर. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने मुंबई िस्थत पश्चिम रेलवे मुख्यालय 11 कर्मचारियों को अक्टूबर के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें मुंबई सेंट्रल के 2, वडोदरा के 3, रतलाम के 1, अहमदाबाद के […]

less than 1 minute read

अक्टूबर के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

अहमदाबाद. वडोदरा. राजकोट. भावनगर. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने मुंबई िस्थत पश्चिम रेलवे मुख्यालय 11 कर्मचारियों को अक्टूबर के दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें मुंबई सेंट्रल के 2, वडोदरा के 3, रतलाम के 1, अहमदाबाद के 2, राजकोट के 1 एवं भावनगर मंडल के 2 कर्मचारी शामिल हैं।

अहमदाबाद मंडल के 2

अहमदाबाद मंडल के दो कर्मचारियों - प्वाइंट्समैन विकाससिंह और लोको पायलट कमलेश कुमार एम. को उत्कृष्ट कार्य एवं सुरक्षित ट्रेन संचालन में महत्वपूर्ण योगदान के और अपनी सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा से संभावित दुर्घटनाओं को टालने के लिए सम्मानित किया गया।

वडोदरा के तीन

वडोदरा मंडल के तीन रेल कर्मचारियों में कचरियर में फिटर प्रथम परमार हेमलता, वडोदरा में ट्रेन मैनेजर एस.के. मल्ल रतनसिंह मुढेल, वडोदरा में एलएमपी देवांग देसाई शामिल हैं। ड्यूटी पर रहते हुए सतर्कता दिखाने और संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते टालने में अहम भूमिका निभाने के लिए तीनों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

राजकोट का एक

राजकोट मंडल के गेटमैन, फाटक संख्या 252 मनीष कुमार को भी महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनकी सजगता, समर्पण और त्वरित निर्णय क्षमता के कारण न केवल एक बड़ी दुर्घटना को रोका जा सका, बल्कि अन्य ट्रेनों के परिचालन समय और रेलवे संपत्ति को भी संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

भावनगर के 2

भावनगर मंडल के स्टेशन अधीक्षक-वांसजालिया दिलीप रजक और ट्रैक मैंटेनर-रिबडा राम प्रसाद मीणा को भी सम्मानित किया गया। दोनों को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों योगदान के लिए पुरस्कार दिया गया। मुंबई सेंट्रल मंडल के दो कर्मचारियों - वसई रोड के फिटर संजय कुमार और कांस्टेबल शैलेश उपाध्याय को भी पुरस्कार प्रदान किया गया।

Published on:
25 Nov 2025 11:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर