19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसवीपी अस्पताल में मनपाकर्मी, पेंशन उपभोक्ताओं को कैशलेस सुविधा

Ahmedabad: महानगरपालिका के कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। अब 24,000 नियमित कर्मचारी और 17,000 पेंशनर मनपा संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में कैशलेस इलाज का लाभ ले सकेंगे। महानगरपालिका में स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दाणी के अनुसार अब तक कर्मचारियों को इलाज के लिए एसवीपी […]

less than 1 minute read
Google source verification
AMC news

फाइल फोटो।

Ahmedabad: महानगरपालिका के कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया है। अब 24,000 नियमित कर्मचारी और 17,000 पेंशनर मनपा संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में कैशलेस इलाज का लाभ ले सकेंगे।

महानगरपालिका में स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दाणी के अनुसार अब तक कर्मचारियों को इलाज के लिए एसवीपी अस्पताल में अग्रिम राशि के रूप में भुगतान करना पड़ता था।

हालांकि यह राशि उन्हें बाद में मिल जाती थी। अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पहले राशि नहीं चुकानी होगी सीधे ही सीधे ही कैशलेस सुविधा उपलब्ध होगी। यह लाभ लगभग 41 हजार कर्मचारी और पेंशनभोगियों को मिल सकेगा।