अहमदाबाद

Gujarat: गुजरात भाजपा में अब होंगे 7 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव, 8 सचिव

Gujarat, BJP, New Vice President, new Team, C R Paatil
less than 1 minute read
Gujarat: गुजरात भाजपा में अब होंगे 7 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव, 8 सचिव  -झड़फिया बरकरार  -पाटिल ने गठित की नई टीम
Gujarat: गुजरात भाजपा में अब होंगे 7 उपाध्यक्ष, 5 महासचिव, 8 सचिव -झड़फिया बरकरार -पाटिल ने गठित की नई टीम

अहमदाबाद. गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके तहत प्रदेश ईकाई में सात उपाध्यक्ष होंगे। अब तक सामान्य तौर पर पांच उपाध्यक्षों की नियुक्ति की जाती रही है।
गोरधन झड़फिया को उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री जयंती कवाडिया, महेन्द्र सिंह सरवैया, कौशल्या कुंवर बा परमार, नंदाजी ठाकोर, जनकभाई बगदाणावाला के साथ-साथ पूर्व विधायक वर्षाबेन दोशी सहित सात नेताओं को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश महामंत्री के पद पर भार्गव भट्ट, रजनी पटेल, प्रदीप सिंह वाघेला, कच्छ सांसद विनोद चावड़ा की नियुक्ति की गई है। भीखूभाई दलसाणिया प्रदेश महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे। प्रदेश महामंत्री में चार महिलाओं को जगह दी गई है।
प्रदेश मंत्री (सचिव) के रूप में 8 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें महेश कसवाला, रघुभाई हुंबल, पंकज चौधरी, शीतलबेन सोनी, झवेरी ठक्कर, नौकाबेन प्रजापति, जाह्नवीबेन व्यास, कैलाशबेन परमार शामिल हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र पटेल को कोषाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है वहीं धमेन्द्र शाह सह कोषाध्यक्ष होंगे। इस तरह नई टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।
----------------

Published on:
08 Jan 2021 02:13 am