अहमदाबाद

गुजरात विश्वविद्यालय का कर्मचारियों को निर्देश, कार पूलिंग अपनाएं- ईंधन बचाएं

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हाल ही में वडोदरा की जमीन से की गई अपील पर गुजरात विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार परिपत्र जारी किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की है।

less than 1 minute read
गुजरात विश्वविद्यालय।

Ahmedabad. ईरान, इजराइल, अमरीका के बीच युद्ध के चलते पैदा हुए हालात से निपटने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से पेट्रोल, डीजल बचाने, कार पुलिंग करने, मेट्रो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की गई है। वडोदरा में सोमवार को जनसभा में की गई अपील को ध्यान में रखते हुए गुजरात विश्वविद्यालय (जीयू) ने अपने कर्मचारियों, अधिकारियों को कार पूलिंग को अपनाने और ईंधन बचाने का निर्देश दिया है।

जीयू की कुलपति डॉ.नीरजा गुप्ता ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि वे कार पुलिंग की व्यवस्था को अपनाएं। इस संबंध में मंगलवार को ही जीयू के निर्देश पर कार्यकारी कुलसचिव डॉ.पी.एम.पटेल ने विवि के सभी भवन, विभाग के अध्यक्षों को इस संबंध में परिपत्र भी जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि जहां तक संभव हो वहां तक जीयू के अधिकारी और कर्मचारी घर से कार्यालय आते समय और कार्यालय से घर जाते समय उनके घर के आसपास या रास्ते में रहने वाले विवि के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी को भी अपनी कार में बिठाकर लाएं और ले जाएं। इससे ईंधन की बचत होगी। इसके अलावा कर्मचारियों को मेट्रो ट्रेन की सेवा, ईवी वाहन एवं एएमटीएस, बीआरटीएस सार्वजनिक बस सेवा का उपयोग करने की अपील की है।

ऑनलाइन मीटिंग की भी योजना

कुलपति डॉ. गुप्ता ने बताया कि विवि की ऑनलाइन मीटिंग करने की भी योजना है। जीयू आवासों में करीब 400 कर्मचारी और अधिकारी रहते हैं। जीयू के भवनों में सभी अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या 1800 से दो हजार है। यदि संबद्ध कॉलेजों को भी देखें तो यह संख्या 40 हजार से अधिक होती है। यदि संबद्ध कॉलेज के कर्मचारी भी इसे अपनाते हैं तो काफी ईंधन की बचत होगी।

Published on:
12 May 2026 10:20 pm
Also Read
View All