12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून से पहले मनपा का हॉटमिक्स प्लांट तैयार

चौमासे के दौरान शहर की सड़कों पर गड्ढे और डैमेज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने प्रि-मानसून कार्यों के तहत हॉटमिक्स प्लांट और सामग्री का पूरा स्टॉक तैयार कर लिया है। बारिश के मौसम में तात्कालिक रोड रिपेयरिंग कार्यों के लिए मशीनरी और पर्याप्त मात्रा में हॉटमिक्स सामग्री उपलब्ध रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad AMC hotmix plant

अहमदाबाद महानगरपालिका का हॉटमिक्स प्लांट।

Ahmedabad: चौमासे के दौरान शहर की सड़कों पर गड्ढे और डैमेज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अहमदाबाद महानगरपालिका (मनपा) ने प्रि-मानसून कार्यों के तहत हॉटमिक्स प्लांट और सामग्री का पूरा स्टॉक तैयार कर लिया है। बारिश के मौसम में तात्कालिक रोड रिपेयरिंग कार्यों के लिए मशीनरी और पर्याप्त मात्रा में हॉटमिक्स सामग्री उपलब्ध रहेगी।

गत वर्ष मानसून के दौरान शहर के मध्य ज़ोन में 534 मीट्रिक टन, पूर्व ज़ोन में 4041 मीट्रिक टन, पश्चिम ज़ोन में 9331 मीट्रिक टन, उत्तर-पश्चिम ज़ोन में 8384 मीट्रिक टन, दक्षिण-पश्चिम ज़ोन में 3671 मीट्रिक टन, उत्तर ज़ोन में 9831 मीट्रिक टन और दक्षिण ज़ोन में 8389 मीट्रिक टन हॉटमिक्स सामग्री का उपयोग किया गया।

ब्रिज प्रोजेक्ट में भी 151 मीट्रिक टन सामग्री लगी। कुल मिलाकर पिछले वर्ष 44,333 मीट्रिक टन से अधिक काम हुआ। इस बार 42 हजार मीट्रिक टन सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

मनपा ने सभी ज़ोन में टेंडर जारी कर दिए हैं ताकि इन्फ्रारेड और जेटपैचर तकनीक से पेचवर्क किया जा सके। भारी बारिश के दौरान सड़क पर गड्ढे पड़ने या नुकसान होने की स्थिति में तुरंत मरम्मत की जा सके, इसके लिए टीमों, मशीनरी और सामग्री का स्टॉक पहले से तैयार रखा गया है।