गुजरात प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की सत्रांत बैठक व सम्मान समारोह संगम 2026 का आयोजन अहमदाबाद में हुआ।
सत्रांत बैठक व सम्मान समारोह संगम 2026 का आयोजन
अहमदाबाद. गुजरात प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की सत्रांत बैठक व सम्मान समारोह संगम 2026 का आयोजन अहमदाबाद में हुआ। दीप प्रज्वलन से शुभारंभ, खनक माहेश्वरी के नृत्य से महेश वंदना और मणिनगर संगठन की बहनों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। सचिव कांता मोदानी ने पिछले तीन वर्षों के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष चंद्रप्रभा मूंदड़ा ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया।
अध्यक्ष मंजुश्री काबरा ने पिछले 3 वर्षों में किए कार्यों के लिए सभी जिला व स्थानीय संगठनों के अध्यक्ष व सचिव, समिति संयोजिकाओं व सह संयोजिकाओं, पदाधिकारीगण एवं पूर्व अध्यक्ष का दुपट्टे व फूल देकर सम्मान किया।
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रेणू सारड़ा और चुनाव अधिकारी उमा जाजू ने नई टीम का चयनकर नवनिर्वाचित टीम को शपथ दिलवाई। टीम में कांता मोदानी अध्यक्ष, प्रतिभा होलानी सचिव, चंद्रप्रभा मूंदड़ा कोषाध्यक्ष, सरस्वती मालू संगठन मंत्री, मीना चेचाणी, ज्योति सोनी, संगीता चांडक, शोभा बजाज उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इनके अलावा स्नेहा लड्ढा, प्रीति मंडोवरा, कुमकुम बियानी, सरला बजाज संयुक्त सचिव, रितु मंत्री प्रचार-प्रसार मंत्री निर्वाचित हुईं। इस अवसर पर उषा सोमानी, कौशल्या लड्ढा को विशिष्ट संरक्षक तथा निर्मला हुरकट, सुशीला माहेश्वरी को संरक्षक घोषित कर सम्मानित किया गया।सत्रांत बैठक व सम्मान समारोह संगम 2026 का आयोजन
अहमदाबाद. गुजरात प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की सत्रांत बैठक व सम्मान समारोह संगम 2026 का आयोजन अहमदाबाद में हुआ। दीप प्रज्वलन से शुभारंभ, खनक माहेश्वरी के नृत्य से महेश वंदना और मणिनगर संगठन की बहनों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। सचिव कांता मोदानी ने पिछले तीन वर्षों के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष चंद्रप्रभा मूंदड़ा ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया।
अध्यक्ष मंजुश्री काबरा ने पिछले 3 वर्षों में किए कार्यों के लिए सभी जिला व स्थानीय संगठनों के अध्यक्ष व सचिव, समिति संयोजिकाओं व सह संयोजिकाओं, पदाधिकारीगण एवं पूर्व अध्यक्ष का दुपट्टे व फूल देकर सम्मान किया।
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रेणू सारड़ा और चुनाव अधिकारी उमा जाजू ने नई टीम का चयनकर नवनिर्वाचित टीम को शपथ दिलवाई। टीम में कांता मोदानी अध्यक्ष, प्रतिभा होलानी सचिव, चंद्रप्रभा मूंदड़ा कोषाध्यक्ष, सरस्वती मालू संगठन मंत्री, मीना चेचाणी, ज्योति सोनी, संगीता चांडक, शोभा बजाज उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इनके अलावा स्नेहा लड्ढा, प्रीति मंडोवरा, कुमकुम बियानी, सरला बजाज संयुक्त सचिव, रितु मंत्री प्रचार-प्रसार मंत्री निर्वाचित हुईं। इस अवसर पर उषा सोमानी, कौशल्या लड्ढा को विशिष्ट संरक्षक तथा निर्मला हुरकट, सुशीला माहेश्वरी को संरक्षक घोषित कर सम्मानित किया गया।