अहमदाबाद

गुजरात में अप्रेल-मई जैसी गर्मी, अहमदाबाद में पारा 41 डिग्री पार

Ahmedabd गुजरात में मार्च माह के दूसरे ही सप्ताह में गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। दोपहर को गर्म हवा के ऐसे थपेड़े महसूस हुए मानों अप्रेल, मई का महीना आ गया हो। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में लू का प्रकोप रह सकता […]

less than 1 minute read
एआइ फोटो

Ahmedabd गुजरात में मार्च माह के दूसरे ही सप्ताह में गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। दोपहर को गर्म हवा के ऐसे थपेड़े महसूस हुए मानों अप्रेल, मई का महीना आ गया हो। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी चार दिनों तक राज्य के कई जिलों में लू का प्रकोप रह सकता है।मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटण, बनासकांठा, वडोदरा, भरूच, सूरत सहित सौराष्ट्र-कच्छ के राजकोट, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, बोटाद और कच्छ जिलों में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। तटीय क्षेत्रों में भी गर्म और उमस भरी हवाओं के चलने की आशंका है।

सबसे गर्म रहा राजकोट, सुरेन्द्रनगरसोमवार को राज्य में सबसे गर्म शहर सौराष्ट्र का राजकोट रहा, जहां तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुरेन्द्रनगर में भी पारा 41.6 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। अहमदाबाद शहर का अधिकतम तापमान भी 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान भी 21.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो भी सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक है। बढ़ते तापमान के कारण शहरवासी परेशान नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखी गई।

अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है। हालांकि फिलहाल गर्मी और उमस का असर जारी रहेगा और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।

41 डिग्री से अधिक तापमान वाले शहर

शहर -अधिकतम तापमान (डिग्री )

राजकोट-41.6

सुरेंद्रनगर -41.6

अहमदाबाद-41.2

डीसा -41.1

Published on:
09 Mar 2026 10:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर