
वडोदरा. शहर के नेशनल हाईवे नं. 48 पर वीआर वन बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में पार्किंग में खड़े कई वाहन जलकर खाक हो गए, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।जानकारी के अनुसार, बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मीटर बोर्ड से निकली आग की लपटों ने पार्किंग में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। वाहनों में मौजूद टायर और तेल के कारण आग और भड़क गई तथा काला धुआं आसमान में फैल गया।8वीं मंजिल तक पहुंचीं लपटेंआग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पार्किंग से फैलकर इमारत की 8वीं मंजिल तक लपटें पहुंच गईं। डक्ट और इलेक्ट्रिक वायरिंग के जरिए धुआं ऊपर तक पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए लोग सीढ़ियों से नीचे भागे और वहां अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पाणीगेट फायर स्टेशन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और लगातार पानी की बौछारकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिसके बाद कूलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। पार्किंग में खड़े दोपहिया और अन्य वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए। इमारत के कांच और बाहरी हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।
Published on:
29 Apr 2026 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
