
अहमदाबाद के वटवा में घर में कुएं में खुदाई कर शव के कंकाल को खोजने का प्रयास करते हुए।
Ahmedabad: शहर क्राइम ब्रांच ने 1992 में हुई फरजाना उर्फ शबनम की हत्या की गुत्थी से पर्दा हटा दिया। यह मामला वटवा के कुतुब नगर चौक क्षेत्र की है, जहां फरजाना का शव वहां के निवासी शमशुद्दीन के घर के परिसर में स्थित कुएं में तलाशा गया। क्राइम ब्रांच को इस मामले में 35 वर्ष बाद सफलता मिली।पुलिस के अनुसार फरजाना नामक महिला की हत्या के बाद उसका शव घर में मौजूद कुए में छिपाने की बात सामने आई।
इस कारण अपराध वर्षों तक दबा रहा। बताया गया है कि यह मामला तब सामने आया जब आरोपी के परिवार में अजीबों-गरीब घटनाएं होने लगी। कहा गया है कि परिजनों को मृतका का आभास होने लगा, जिससे वे भय और मानसिक तनाव में आ गए। राहत पाने के लिए उन्होंने तांत्रिक उपायों का सहारा लिया। इन्हीं प्रयासों के दौरान हत्या से जुड़ी अहम जानकारी भी उजागर हुई।
इस मामले में गुप्त रूप से नजर बनाए हुए क्राइम ब्रांच ने गहन जांच शुरू की। जांच के बाद शव के अवशेषों की खोज शुरू की गई। बताया गया है कि पुलिस इस मामले को सुलझाने में कामयाब हो रही है।अंतिम समाचार मिलने तक बुधवार शाम को वटवा के कुतुब नगर चौक में मृतका के शव को कुएं से बाहर निकालने की कार्रवाई जारी रही। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हुए। इस मामले से जुड़े हर पहलू को लेकर जांच की जाएगी।
Published on:
29 Apr 2026 10:25 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
