अहमदाबाद

जामनगर : नागमती नदी तट पर 37 अतिक्रमण हटाए

2.20 लाख वर्ग फीट भूमि कराई मुक्त जामनगर. मनपा की टीम ने नागमती नदी तट पर शनिवार को अभियान के तहत 37 अतिक्रमण हटाए। इसके साथ ही 2.20 लाख वर्ग फीट जमीन मुक्त कराई गई।जामनगर मनपा की टीम ने रंगमती नदी तट के बाद शनिवार को नागमती नदी के किनारे रणजीत सागर रोड पर दो […]
less than 1 minute read
Feature image

2.20 लाख वर्ग फीट भूमि कराई मुक्त

जामनगर. मनपा की टीम ने नागमती नदी तट पर शनिवार को अभियान के तहत 37 अतिक्रमण हटाए। इसके साथ ही 2.20 लाख वर्ग फीट जमीन मुक्त कराई गई।
जामनगर मनपा की टीम ने रंगमती नदी तट के बाद शनिवार को नागमती नदी के किनारे रणजीत सागर रोड पर दो स्थानों पर कार्रवाई की। 6 जेसीबी मशीनों, 4 ट्रैक्टरों और 1 हिटाची मशीन का उपयोग किया गया।
37 अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के बाद अतिक्रमण हटाए गए। इस कार्रवाई से लगभग एक करोड़ रुपए की 2.20 लाख वर्ग फीट भूमि मुक्त कराई गई। शहर में वर्षा जल के प्रवेश को रोकने के लिए इन अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है।
अभियान में मनपा के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। पूरा ऑपरेशन भारी पुलिस सुरक्षा के बीच पूरा किया गया। मनपा आयुक्त डी.एन. मोदी के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक जे.एन. झाला, सिटी ए डिवीजन के पीआई एन.ए. चावड़ा के नेतृत्व में एक बड़ी पुलिस टुकड़ी तैनात की गई। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस की एक टीम भी शामिल हुई। रिवर फ्रंट परियोजना के तहत कालावड नाका से नागेश्वर क्षेत्र तक नदी तल से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा है।

Published on:
24 May 2025 10:33 pm