अहमदाबाद

Ahmedabad: शास्त्री ब्रिज पर भारी, मध्यम वाहनों की आवाजाही पर 9 फरवरी से रोक, आगामी वर्ष 8 जनवरी तक पाबंदी

Ahmedabad. शहर के पूर्वी और पश्चिमी अहमदाबाद को जोड़ने वाले एक और ब्रिज को एक साल के लिए बंद कर दिया गया है। यह ब्रिज साबरमती नदी पर बना शास्त्री ब्रिज है। जो पिराणा को विशाला सर्कल-जुहापुरा क्षेत्र से जोड़ता है। यह ब्रिज 9 फरवरी 2026 की रात 12 बजे से 8 जनवरी 2027 की […]

2 min read

Ahmedabad. शहर के पूर्वी और पश्चिमी अहमदाबाद को जोड़ने वाले एक और ब्रिज को एक साल के लिए बंद कर दिया गया है। यह ब्रिज साबरमती नदी पर बना शास्त्री ब्रिज है। जो पिराणा को विशाला सर्कल-जुहापुरा क्षेत्र से जोड़ता है।

यह ब्रिज 9 फरवरी 2026 की रात 12 बजे से 8 जनवरी 2027 की रात 12 बजे तक करीब एक साल के लिए बंद रहेगा। दरअसल इस ब्रिज का मरम्मत कार्य होना है। ब्रिज के पिराणा जंक्शन से विशाला जंक्शन की ओर जाने वाले ब्रिज मार्ग की बैरिंग और पेडेस्टल जर्जरित स्थिति में है। उसकी मरम्मत की जानी है। एनएचएआइ अहमदाबाद विभाग की ओर से होने वाले इस मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए शहर पुलिस जी.एस.मलिक ने ब्रिज को बंद रखने की आधिकारिक अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी।

अधिसूचना के तहत शास्त्री ब्रिज पर भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों तथा यात्री वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध पिराणा जंक्शन से विशाल जंक्शन की ओर मार्ग पर 8 जनवरी 2027 की रात 24:00 बजे तक लागू रहेगी।

ट्रैफिक बहेरामपुरा, अंबेडकर ब्रिज पर डायवर्ट

पुलिस आयुक्त ने इस ब्रिज का उपयोग करने वाले वाहनों के ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग घोषित किए हैं। लांभा, जशोदानगर, बडौदा एक्सप्रेस वे से आने वाले वाहन पिराणा जंक्शन से डंपिग यार्ड होकर केलिको मिल से बहेरामपुरा चार रास्ता होकर डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर ब्रिज से अंजली चार रास्ता की ओर और वहां से वासणा होकर विशाला की ओर आ सकेंगे। इसी प्रकार से सरखेज, जुहापुरा से लांभा, जशोदानगर जाने वाले वाहन भी डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर ब्रिज, बहेरामपुरा, पिराणा होते हुए आगे जा सकेंगे। यह अधिसूचना 9 फरवरी की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी।

ये ब्रिज हैं बंद, शहरवासी परेशान

शहर में अभी सुभाषब्रिज, सारंगपुर ब्रिज, हाटकेश्वर ब्रिज बंद हैं। इसके चलते वाहनचालकों को काफी परेशानी हो रही है। जगह जगह ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Published on:
07 Feb 2026 09:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर