अहमदाबाद

साबरमती-लालगढ़ के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन कल से

अहमदाबाद. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार सुबह बीकानेर से साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस (दैनिक) ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई रेल सेवा अहमदाबाद के साबरमती और राजस्थान के लालगढ़ (बीकानेर) के बीच सीधारेल संपर्क उपलब्ध कराएगी।

2 min read
New Daily Express Train Between Sabarmati and Lalgarh Starts Tomorrow, Railway Minister Vaishnaw to Flag Off Train from Bikaner Today
फाइल फोटो

रेल मंत्री वैष्णव बीकानेर से आज दिखाएंगे हरी झंडी

अहमदाबाद. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रविवार सुबह बीकानेर से साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस (दैनिक) ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह नई रेल सेवा अहमदाबाद के साबरमती और राजस्थान के लालगढ़ (बीकानेर) के बीच सीधारेल संपर्क उपलब्ध कराएगी।
साबरमती-लालगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19407) सोमवार 22 जून से प्रतिदिन साबरमती से शाम 5.55 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 8:10 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार, लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन (नं. 19408) 23 जून मंगलवार से प्रतिदिन लालगढ़ से रात 9.05 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 11:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में महेसाणा, पाटण, भीलड़ी, धानेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरन, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, नागौर, नोखा तथा बीकानेर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी प्रथम-टियर, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य आज से, 27 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

वडोदरा. अहमदाबाद. राजकोट. पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल में वडोदरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य के लिए रविवार से ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण 27 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
वडोदरा मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार इस कार्य के तहत वडोदरा स्टेशन पर शनिवार से 8 जुलाई तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण कुछ ट्रेनों का आवागमन छायापुरी, बाजवा, विश्वामित्री स्टेशन से होगा।
वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन नं. 19819, वडोदरा-दाहोद मेमू ट्रेन नं. 69233, ट्रेन नं. 69117, ट्रेन नं. 69119, वडोदरा-गोधरा मेमू ट्रेन नं. 69121 छायापुरी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। कोटा-वडोदरा एक्सप्रेस ट्रेन नं. 19820, गोधरा-वडोदरा मेमू ट्रेन नं. 69122, ट्रेन नं. 69118, दाहोद-वडोदरा मेमू ट्रेन नं. 69120, ट्रेन नं. 69234 छायापुरी स्टेशन तक चलेगी।
अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नं. 19036, वटवा-वडोदरा मेमू ट्रेन नं. 69114, ट्रेन नं. 69108, ट्रेन नं. 69102, जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नं. 22960 बाजवा स्टेशन तक चलेगी। वडोदरा-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नं. 19036, वडोदरा-वटवा मेमू ट्रेन नं. 69101, ट्रेन नं. 69115, ट्रेन नं. 69113, ट्रेन नं. 69107, वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नं. 22959 बाजवा स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
सूरत-वडोदरा मेमू ट्रेन नं. 69109, ट्रेन नं. 69111 विश्वामित्री स्टेशन तक चलेगी। वडोदरा-वलसाड इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नं. 12930 बाजवा स्टेशन से शाम 4:45 बजे प्रस्थान करेगी वडोदरा स्टेशन पर शाम 5:05 बजे से 5 मिनट ठहरेगी। वलसाड-वडोदरा पैसेंजर ट्रेन नं. 59049 मकरपुरा स्टेशन तक चलेगी। वडोदरा-वलसाड पैसेंजर ट्रेन नं. 59050 मकरपुरा स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
वडोदरा-वटवा पैसेंजर ट्रेन नं. 59549 प्रतापनगर स्टेशन से सुबह 5:40 बजे प्रस्थान करेगी तथा वडोदरा स्टेशन पर सुबह 6:25 बजे से 5 मिनट ठहरेगी। यह ट्रेन 29, 30 जून एवं 1 जुलाई को पूर्णतः निरस्त रहेगी।

Published on:
20 Jun 2026 09:46 pm