अहमदाबाद

मुंबई-अहमदाबाद के बीच 2 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद. पश्चिव रेलवे आइपीएल फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई से अहमदाबाद के बीच विशेष किराए पर दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09021) रविवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
2 min read
2 Superfast Special Trains Between Mumbai and Ahmedabad
फाइल फोटो।

आइपीएल फाइनल

अहमदाबाद. पश्चिव रेलवे आइपीएल फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई से अहमदाबाद के बीच विशेष किराए पर दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09021) रविवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन दोपहर 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में विस्टाडोम, एग्जीक्यूटिव चेयर कार, एग्जीक्यूटिव अनुभूति तथा एसी चेयर कार कोच होंगे।
वहीं अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल (ट्रेन नं. 09044) सोमवार को अहमदाबाद से तड़के 3:50 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।

अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
अहमदाबाद-पटना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (नं. 09447) को 3 जून तक विस्तारित किया गया है। पटना-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (नं. 09448) को 5 जून तक विस्तारित किया गया है।

राजकोट-वेरावल लोकल ट्रेन में 2 अतिरिक्त जनरल कोच 2 जून से

राजकोट. भावनगर. यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा राजकोट-वेरावल लोकल ट्रेन में अस्थायी रूप से 2 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, राजकोट-वेरावल लोकल ट्रेन नं. 59421 में 2 जून से 1 अगस्त तक 2 अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे। इसी तरह, वेरावल-राजकोट लोकल ट्रेन नं. 59422 में 3 जून से 2 अगस्त तक 2 अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।
इस व्यवस्था के फलस्वरूप इन ट्रेनों में अब 9 जनरल कोचों के स्थान पर कुल 11 जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा एवं अधिक यात्रा क्षमता प्राप्त होगी।

समदड़ी-लूणी रेलखंड में ब्लॉक से कुछ ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

अहमदाबाद. पालनपुर. उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में समदड़ी-लूणी रेलखंड के दूदिया–दुंदाड़ा स्टेशनों के बीच रेलवे अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
जानकारी के अनुसार, 31 मई एवं 7 जून को भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस ट्रेन नं. 14893 भगत की कोठी-समदड़ी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी तथा यह ट्रेन केवल समदड़ी से पालनपुर के बीच संचालित की जाएगी।
31 मई एवं 7 जून को साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन नं. 20486 अपने निर्धारित मार्ग महेसाणा-भीलड़ी-लूणी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग महेसाणा-मारवाड़ जंक्शन-लूणी के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन एवं पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
31 मई एवं 7 जून को जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन नं. 20485 अपने निर्धारित मार्ग लूणी-भीलड़ी-महेसाणा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लूणी-मारवाड़ जंक्शन-महेसाणा के रास्ते चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबू रोड, पालनपुर, सिद्धपुर एवं ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Updated on:
30 May 2026 09:56 pm
Published on:
30 May 2026 09:56 pm