अहमदाबाद

Ahmedabad: टी-20 फाइनल मैच के टिकट की कालाबाजारी करते दो को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

अहमदाबाद. शहर के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्डकप फाइनल मैच की टिकटों की कालाबाजारी करते दो लोगों को शनिवार को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा। ये टिकट की असली कीमत से तीन गुना ज्यादा कीमत पर टिकट बेचने की फिराक में थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना […]

less than 1 minute read
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी।

अहमदाबाद. शहर के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्डकप फाइनल मैच की टिकटों की कालाबाजारी करते दो लोगों को शनिवार को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा। ये टिकट की असली कीमत से तीन गुना ज्यादा कीमत पर टिकट बेचने की फिराक में थे।

क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और उस्मानपुरा में गुजरात विद्यापीठ एसटी पिकअप बस स्टैंड के पास से शंकास्पद हालत में दो लोगों को पकड़ा। इनके पास से टी-20 फाइनल मैच की 8 टिकटें मिलीं।

तीन गुना ज्यादा कीमत में बेचने की थी तैयारी

ये 10 हजार रुपए में एक टिकट बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए आरोपियों में एक विपिन भाटी है, जो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है, जबकि दूसरे का नाम रितिक यादव है जो मुंबई के वर्सोवा का निवासी है।

Published on:
07 Mar 2026 10:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर