अजमेर

Ajmer News : स्कूटर चलाने को लेकर पति और मां से हुआ झगड़ा, तो 4 माह के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता, दोनों की मौत

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान जगदम्बा कॉलोनी निवासी प्रियंका चौरसिया (24) के रूप में की गई है। मृतका की गोद में चार माह का पुत्र था, जिसके साथ ही उसने रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा दी।

less than 1 minute read
Jul 23, 2024

Rajasthan Samachar : अजमेर. राजस्थान में अजमेर के अलवरगेट थाना क्षेत्र से गुजर रही मदार रेलवे लाइन पर एक विवाहिता अपने चार माह के बेटे के साथ रेलगाड़ी के आगे कूद गई, जिसमें दोनों की मौत गई। अजमेर जीआरपी थाना पुलिस और अलवरगेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और शवों को जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) चिकित्सालय के शवगृह में रखवाया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान जगदम्बा कॉलोनी निवासी प्रियंका चौरसिया (24) के रूप में की गई है। मृतका की गोद में चार माह का पुत्र था, जिसके साथ ही उसने रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ये बात सामने आई है कि मृतका का अपने पति और मां के साथ स्कूटी चलाने की बात लेकर झगड़ा भी हुआ, जिससे वह नाराज होकर घर से निकल गई। घटना सोमवार रात 12 बजे बाद की बताई जा रही है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें :

Published on:
23 Jul 2024 02:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर