अजमेर

सोशल मीडिया पर निगरानी और फेक न्यूज पर कार्रवाई पर कांस्टेबल का सम्मान

Aug 19, 2026
Rajasthan

सवाईमाधोपुर. जिले के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की 24 घंटे निगरानी, अफवाहों व फेक न्यूज पर त्वरित कार्रवाई तथा पुलिस की सकारात्मक छवि आमजन तक पहुंचाने में सराहनीय योगदान के लिए कांस्टेबल भवानी शंकर (1075) को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कांस्टेबल को 3,100 रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशंसा देकर सम्मानित किया। एसपी ने उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और ईमानदारी की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभाग की ओर से बताया गया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं की निगरानी और समय पर कार्रवाई से पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने में मदद मिल रही है।

Updated on:
19 Aug 2026 12:04 pm
Published on:
19 Aug 2026 06:01 am