19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन का सत्कार……पीतांबरेश्वर महादेव के रूप में सजे महाकाल, उमड़ा आस्था का रंग

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

खण्डार. श्रावण शुक्ल षष्ठी के अवसर पर किला स्थित महाकाल सरकार की विशेष झांकी सजाई गई। इस अवसर पर भगवान महाकाल का पीतांबरेश्वर महादेव के रूप में मनोहारी शृंगार किया गया। पीतांबर वस्त्रों और आकर्षक सज्जा से सजे महादेव का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होने से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। विशेष झांकी में महाकाल का पीतांबरेश्वर रूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करता रहा। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
किला में सजी झांकी में भगवान महाकाल का शृंगार धार्मिक आस्था और भक्ति का सुंदर प्रतीक नजर आया। पीतांबर वस्त्रों, आकर्षक सजावट और दिव्य स्वरूप से सजे महादेव की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रावण शुक्ल षष्ठी पर महाकाल के इस विशेष स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। मंदिर परिसर में भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।