19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनगर कॉलोनी में बंदरों और बेसहारा पशुओं का आतंक

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय राजनगर कॉलोनी में पिछले कुछ समय से बंदरों और बेसहारा पशुओं ने कॉलोनीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। गलियों, मकानों की छतों और सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों के झुंड नजर आने से लोगों में भय का माहौल है। वहीं सड़कों पर घूमती बेसहारा गाय और सांड आवागमन में बाधा बनने के साथ दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।कैलाश जैन, रामबाबू शर्मा, कमल जैन, दिनेश नाटाणी, प्रेमचंद मित्तल, विष्णु शर्मा, सुरेंद्र मंगल, गिरधारी शर्मा, मनोरमा जैन, वैशाली शर्मा व सुनीता जैन आदि ने बताया कि बंदर आए दिन घरों की छतों और बालकनियों में पहुंचकर खाद्य सामग्री व घरेलू सामान उठा ले जाते हैं। अचानक सामने आने से बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों में भय रहता है।इधर, कई जगह गाय और सांड सड़क के बीच बैठ जाते हैं। इनके अचानक दौड़ने या आपस में भिड़ने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसे की आशंका बनी रहती है।