अजमेर

Indian Railways : राजस्थान के इन रूट्स पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन, मिलेंगी कनफर्म टिकट, देखें शेड्यूल

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि गर्मियों में यात्रियों की अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए समर स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

less than 1 minute read
Apr 20, 2024

अजमेर. गर्मी और छुट्टियों के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे समर स्पेशल ट्रेन के 1623 फेरों का संचालन करेगा। इससे यात्रियों को सफर करने में सहूलियत होगी। ट्रेन में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान हर साल यात्रीभार बढ़ता है। इसके चलते रेलवे पूरे देश में समर स्पेशल ट्रेनों के 9111 फेरे चलाएगा। इनमें से उत्तर पश्चिम रेलवे समर स्पेशल ट्रेनों के 1623 फेरों का संचालन करेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण ने बताया कि गर्मियों में यात्रियों की अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए समर स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

इन रूट्स पर चलेंगी समर स्पेशल
ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला, साबरमती-गोरखपुर, भगत की कोठी-सर एम. विश्वैसरिया टर्मिनल बेंगलूरु, उदयपुर-पटना, उदयपुर-कटिहार, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस, मालदा टाउन-खातीपुरा (जयपुर), बाडमेर-साबरमती (2 जोडी), जोधपुर-मऊ, श्रीगंगानगर-गुवाहाटी, वलसाड-भिवानी, भुज-दिल्ली सराय, रेवाडी-रोहतक, आसनसोल-खातीपुरा (जयपुर), साबरमती-पटना, टनकपुर-दौराई (अजमेर), लालकुआं-राजकोट, चैन्नई- बाडमेर, जम्मूतवी-उदयपुर सिटी गरीब रथ, मैसूरू-अजमेर, अजमेर-दौंड, बीकानेर-दरभंगा, भगत की कोठी-कोयंबटूर, रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल।

Updated on:
20 Apr 2024 10:58 am
Published on:
20 Apr 2024 10:38 am
Also Read
View All

अगली खबर