अजमेर

Free WiFi Zone: केकड़ी बना राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन, नगरीय विकास मंत्री ने दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

Free WiFi Zone: केकड़ी को राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन घोषित करते हुए 24 घंटे निशुल्क इंटरनेट सुविधा शुरू की गई। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि यह पहल शहर को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

2 min read
Apr 11, 2026
कार्यक्रम में मौजूद स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा। फोटो- पत्रिका

अजमेर। स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को अजमेर जिले की केकड़ी नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। केकड़ी को राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन घोषित करते हुए शहरवासियों को 24 घंटे निशुल्क इंटरनेट सुविधा की सौगात दी गई।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Sri Ganganagar: कॉलेज स्टूडेंट बनकर छिपा था लॉरेंस गैंग का ईनामी बदमाश, प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग मामले में था फरार

'आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का'

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। आज का दौर डिजिटल क्रांति का है और आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का होगा। ऐसे में केकड़ी को फ्री वाई-फाई जोन बनाना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया दूरदर्शी कदम है। इस पहल से विद्यार्थी, युवा, व्यापारी और आमजन नई संभावनाओं से जुड़ेंगे। यह योजना शहर को तकनीकी रूप से सशक्त बनाएगी।

खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। केकड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में केकड़ी डिजिटल और आधारभूत सुविधाओं के मामले में एक मॉडल शहर के रूप में पहचान बनाएगा। केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि केकड़ी को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। इनमें अप्रोच रोड एवं सीसी सड़क निर्माण, अजमेर रोड पर श्रीराम स्वागत द्वार, वार्ड संख्या 38 में नाली एवं सीसी सड़क निर्माण, नगर परिषद भूमि पर प्रस्तावित बस डिपो की चारदीवारी, बघेरा रोड स्थित कॉलोनी में सीसी सड़क निर्माण तथा कादेड़ा रोड से एफएसटीपी प्लांट तक अप्रोच रोड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

वाई-फाई राउटर स्थापित किए गए

करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से विकसित इस फ्री वाई-फाई परियोजना के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई राउटर स्थापित किए गए हैं। इस सुविधा के माध्यम से एक समय में लगभग 5 हजार से अधिक लोग इंटरनेट से जुड़ सकेंगे और नागरिकों को करीब 5 एमबीपीएस की निशुल्क इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इंटरनेट सुविधा हर मौसम में उपलब्ध रहेगी तथा तीन वर्ष तक संबंधित कंपनी इसका मेंटेनेंस करेगी। केकड़ी शहर राजस्थान का पहला शहर बन गया है, जहां फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में निकाय चुनाव-ओबीसी आरक्षण को लेकर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का बड़ा बयान, सरकार की स्थिति स्पष्ट की

Also Read
View All