अजमेर

HPV Vaccine : राजस्थान में फ्री HPV वैक्सीन लगवाने से पहले जानें ये जरूरी बातें, बरते ये सावधानियां

HPV Vaccine : राजस्थान में अब किशोरियों के लिए नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। अभी राज्यस्तरीय गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। इसके बावजूद एचपीवी वैक्सीनेशन लगवाने से पहले यह ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही जानें किन्हें ये वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती है।
less than 1 minute read
Know these important things before getting free HPV Vaccine in Rajasthan Take these precautions
फाइल फोटो पत्रिका

HPV Vaccine :राष्ट्रीय टीकाकरण योजना के अंतर्गत एचपीवी वैक्सीनेशन लोकार्पण के बाद अब किशोरियों के लिए नि:शुल्क वैक्सीनेशन भी प्रारंभ होगा। हालांकि अभी तक राज्य स्तरीय गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। अजमेर में वर्तमान में 10 हजार 500 सिंगल डोज उपलब्ध है।

अजमेर जिले में एचपीवी वैक्सीन की फिलहाल पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं। गाइडलाइन के साथ ही जरूरत होने पर और आपूर्ति हो जाएगी। यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को लगाई जानी है। इससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचा जा सकेगा। कुल जनसंख्या की एक प्रतिशत करीब लक्षित समूह है।

यह ध्यान रखने की जरूरत

1- यह सुनिश्चित करना है कि लाभार्थी खाली पेट न हो। अभिभावकों को सलाह दी जाए कि बालिका टीकाकरण से पूर्व नाश्ता या कुछ खाकर ही सत्र पर आए।
2- जिन बच्चों ने घर पर नाश्ता नहीं किया हो उनके लिए सत्र स्थल पर हल्के नाश्ते की व्यवस्था की जाए।
3- टीकाकरण के बाद सुनिष्चित करें कि लाभार्थी 30 मिनट तक प्रतीक्षा करे।
4- अवलोकन कक्ष में बालिकाओं को टीकाकरण उपरांत दर्द व चिंता से ध्यान हटाने के लिए रोचक गतिविधियां की जाए।
5- भीड़भाड़ कम रखी जाए जिसे तनाव संबंधी प्रतिक्रिया की संभावना कम हो।

इन्हें नहीं लगाएं वैक्सीन

1- गंभीर या अति गंभीर बीमारी से ग्रसित बालिकाओं को पूर्ण स्वस्थ होने तक एचपीवी टीका नहीं लगाया जाएगा।
2- जिन बालिकाओं को पूर्व टीकाकरण से एलर्जिक प्रतिक्रिया हुई हो या एचपीवी जिन्हें यीस्ट से एलर्जी हो, उन्हें टीका नहीं लगाया जाएगा।
3- गर्भावस्था।
4- लक्षित आयु वर्ग से बाहर की बालिकाएं।

Updated on:
01 Mar 2026 01:48 pm
Published on:
01 Mar 2026 01:48 pm