1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Barmer Horrific Accident : मां से बोला डॉक्टर बेटा, शाम तक आऊंगा, पर जैसे ही ‘वो’ घर पहुंचा तो बिलख पड़े परिजन

Barmer Horrific Accident : बाडमेर के गुड़ामालानी में पचपदरा के पास शुक्रवार को हुए बस हादसे में एक डॉक्टर की दर्दनाक मौत हुई। हादसे से पूर्व बेटा मां से बोला, शाम तक घर पहुंच जाऊंगा पर पहुंचा शव। परिजन बेसुध हुए। यह ह्यूमन एंगल स्टोरी पढ़ कर बिलख पड़ेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Barmer Horrific Accident Gudamalani Pachpadra doctor Son told his mother I'll be back evening But his body arrived home family members crying

गुड़ामालानी। सड़क हादसे में शिकार हुए क्षेत्र के युवा चिकित्सक श्रवण चौधरी। फोटो पत्रिका

Barmer Horrific Accident : बाडमेर के गुड़ामालानी में पचपदरा के पास शुक्रवार को हुए बस हादसे में गुड़ामालानी क्षेत्र के भाखरपुरा ग्राम के एक युवा चिकित्सक की भी दर्दनाक मौत हो गई। देर रात हुई शिनाख्त के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। परिवार में होली पर्व की खुशी मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हादसे से पूर्व ही श्रवण ने अपनी मां को घर फोन करके बताया था कि वह शाम को घर आ रहा है लेकिन घर पहुंचा तो सफेद कपड़े में लिपटा उसका शव। शनिवार को भाखरपुरा में गमगीन माहौल में ग्रामवासियों की उपस्थिति में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

शुक्रवार को बालोतरा जिले में पचपदरा के समीप नेशनल हाईवे 25 पर शुक्रवार शाम बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गुड़ामालानी क्षेत्र के भाखरपुरा ग्राम निवासी 29 वर्षीय डॉ. श्रवण चौधरी भी शामिल था। जो होली पर्व पर खुशी-खुशी अपने घर आ रहा था लेकिन हादसे में शव क्षत-विक्षत होने पर शिनाख्त तुरंत नहीं होने से पता नहीं चल पाया।

सोशल मीडिया पर जारी फोटो से हुई पहचान

बाद में पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया पर जारी की, जिसके बाद देर रात उनकी शिनाख्त श्रवण चौधरी (29 वर्ष) पुत्र कानाराम निवासी भाखरपुरा के रूप में हुई। मृतक श्रवण कुमार शुरू से ही जोधपुर में पढ़ाई करता था।

मृतक श्रवण को 2 वर्ष का एक पुत्र

जोधपुर में एमबीबीएस में सलेक्शन होने के बाद अगस्त 2025 में 8 महीने पहले ही जोधपुर की जीत मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में रेडियोथेरेपी स्पेशलिस्ट के पद पर ज्वाइन किया था। शुक्रवार को होली पर्व मनाने के लिए अपने गांव आ रहा था। मृतक श्रवण दो भाइयों में सबसे बड़ा था। श्रवण के दो वर्ष का एक पुत्र हैं।