अजमेर

विवेकानन्द स्मारक पर महापौर,डीसी और कलक्टर न किया पौधारोपण

शहर को हराभरा बनाने का आह्वान

2 min read
Aug 07, 2021
vivekanand.

अजमेर. अजमेर विकास प्राधिकरण तथा अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार को कोटड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क पर पौधारोपण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए नगर निगम की महापौर ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि प्रत्येक अजमेरवासी को अपने घर आस पास पौधे लगाने चाहिए, ताकि हम अपने शहर को हराभरा बना सकें। स्वामी विवेकानंद पार्क से यहां पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। संभागीय आयुक्त डॉ.वीना प्रधान ने कहा कि पेड़ों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और पर्यावरण में शुद्धता को बढ़ावा मिलता है। नगर निगम आयुक्तएवं अजमेर स्मार्ट सिटी के एसीईओ डॉ.खुशाल यादव ने कहा कि अरावली की तलहटी में स्वामी विवेकानंद पार्क विकसित किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स के तहत किए जा रहे कार्यों से अजमेर ट्यूरिज्म और हेरिटेज आइकॉन बन पाएगा। आरपीएससी सचिव शुभम चौधरी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान सभी का ध्यान पेड़ों की तरफ गया है। पेड़ों से हरियाली बढ़ती और पर्यावरण को भी बढ़ावा मिलता है। एडीसी गजेंद्र सिंह, एडीए सचिव किशोर कुमार ने भी पौधारोपण किया। स्मारक पर 100 से अधिक पौधे लगाए गए।

स्वामी विवेकानंद स्मारक

कोटड़ा क्षेत्र में 6 हजार 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 1.82 करोड़ की लागत से स्वामी विवेकानंद पार्क का निर्माण प्रगतिरत है। पार्क में स्थानीय लोगों एवं पयर्टकों के लिए सेल्फी पाइंट बनाया गया है। वहीं गजीबो बनाए जा रहे हैं। पार्क में आने वाले लोगों के भ्रमण के लिए पाथ-वे का निर्माण किया गया है। पार्क की चारदीवारी को हेरिटेज लुक दिया गया है। पार्क में योगा प्लेटफार्म बनकर तैयार हो गया है। लैन्ड स्कैपिंग,वृक्षारोपण के साथ वॉकिंग ट्रेल बनाई जाएगी। पार्क में तीन कियोस्क बनाए गए हैं। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को केफेटेरिया की सुविधा भी मिलेगी। पार्क में आरसीसी की मचान,गजीबो बनाए जा रहे हैं। स्मारक पर फ्लड लाइट, डेकोरेटिव पोल, छोटी लाइट लगाई जाएगी। यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाई जाएंगी। पार्क में इन्टर लॉकिंग टाइल्स, कोबल स्टोन ओर फ्लोरिंग का कार्य होगा। मिट्‌टी के माउंडस भी बनाए जाएंगे।

स्वामीजी के सिद्धांतों से होंगे रूबरू

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं एवं दर्शन की कल्पनाओं को साकार किया जा रहा है। युवा एवं स्कूली विद्यार्थी स्वामीजी की शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतों से रूबरू होंगे। नागपहाड़ की तलहटी के नीचे बन रहे पार्क में आने वाले लोग ध्यान एवं योग कर सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ पयर्टक स्वामीजी की शिक्षाओं एवं दर्शन को समझ सकेंगे। नागपहाड़ की तलहटी में बन रहे पार्क की सुन्दरता और बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में यहां पर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों का आना जाना लगा रहेगा।

Published on:
07 Aug 2021 07:00 pm
Also Read
View All