4 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RPSC सीनियर टीचर भर्ती में बड़ा बदलाव: 12 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम, लेकिन कम कर दिए गए पद

RPSC Senior Teacher Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 से 18 जुलाई 2026 तक तय कार्यक्रम के अनुसार कराने की पुष्टि की है। साथ ही पदों की संख्या 10,537 से घटाकर नियमों के तहत 9,651 कर दी गई है। भर्ती के लिए 12.30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Arvind Rao

Jul 04, 2026

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 Update

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 Update (Patrika File Photo)

RPSC Senior Teacher Recruitment 2025 Update: राजस्थान के लाखों बेरोजगार युवाओं और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और बड़ी सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (Secondary Education Department) भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने परीक्षा की तारीखों के साथ-साथ पदों की संख्या में हुए बड़े बदलाव को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है।

बता दें कि अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और अब कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी।

12 जुलाई से ही शुरू होंगी परीक्षाएं, नहीं टलेगी डेट

लंबे समय से सोशल मीडिया और अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा स्थगित होने और आवेदन प्रक्रिया दोबारा खोलने की मांग को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। जयपुर खंडपीठ में इस मामले को लेकर याचिकाएं भी दायर की गई थीं।

लेकिन अब RPSC ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अचानक क्यों घट गए पद?

इस भर्ती में पदों की संख्या को लेकर एक बड़ा पेंच फंस गया था, जिसे आयोग ने अब संशोधित शुद्धि-पत्र जारी कर ठीक किया है। पिछले साल 17 जुलाई 2025 को जब मूल विज्ञापन जारी हुआ था, तब कुल 6,500 पद थे। बाद में शिक्षा विभाग से मिले प्रस्ताव के बाद इन पदों को बढ़ाकर 10,537 कर दिया गया था।

अब हुआ बदलाव

नियमों के मुताबिक, किसी भी भर्ती के मूल पदों में अधिकतम 50% तक की ही वृद्धि की जा सकती है। 6,500 का 50% यानी अधिकतम 3,250 पद ही बढ़ाए जा सकते थे। इसी नियम के चलते आयोग ने पदों की संख्या को दोबारा संशोधित करते हुए 9,651 निर्धारित किया है। यानी बढ़े हुए पदों में से कुछ पद कम हो गए हैं।

विषयवार पदों की नई स्थिति पर एक नजर

इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 12 लाख 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किस्मत आजमाई है। अब कुल 9,651 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

किस विषय में कितने हैं पद

  • गणित: 2,076 पद
  • विज्ञान: 2,031 पद
  • अंग्रेजी: 1,956 पद
  • हिंदी: 1,577 पद
  • संस्कृत: 1,323 पद
  • सामाजिक विज्ञान: 600 पद
  • उर्दू: 71 पद
  • पंजाबी: 14 पद
  • सिंधी: 2 पद
  • गुजराती: 1 पद

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग