3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगन गुर्जर की हत्या के आरोपी विष्णु के हाथ पर दिखा खास टैटू, लिखा है ‘VP’, जानिए इसके पीछे क्या है राज

Jagan Gurjar murder case accused Vishnu Singh: पूर्व दस्यु जगन गुर्जर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विष्णु सिंह को शुक्रवार को जब कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, तो सबकी नजरें उसके हाथ पर टिक गई।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

kamlesh sharma

image

मनीष कुमार सिंह

Jul 03, 2026

Vishnu Singh

जगन गुर्जर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विष्णु के हाथ पर टैटू। फोटो पत्रिका

Ajmer Jagan Gurjar Murder Case : अजमेर। पूर्व दस्यु जगन गुर्जर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विष्णु सिंह को शुक्रवार को जब कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, तो सबकी नजरें उसके हाथ पर टिक गई। सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा जेल प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किए गए इस हार्डकोर अपराधी के हाथ पर एक टैटू बना था, जिस पर लिखा था 'VP'। इस 'VP' शब्द के पीछे अपराध का कोई कोडवर्ड नहीं, बल्कि एक अधूरी और दर्दनाक प्रेम कहानी छिपी है।

कलाई पर टैटू, दिल में 'पायल' की यादें

अस्पताल में मेडिकल के दौरान जब पत्रिका संवाददाता ने विष्णु से इस टैटू के बारे में पूछा तो उसने अपनी जिंदगी का वो पन्ना खोला जिसके बारे में अमूमन कोई सोच भी नहीं सकता। विष्णु ने बताया कि उसे टैटू बनवाने का बेहद शौक है। उसकी बाजू पर लिखे 'V' का मतलब 'विष्णु' और 'P' का मतलब 'पायल' है। विष्णु एक सयम पायल नाम की लड़की से प्यार करता था। लेकिन यह प्रेम कहानी अधूरी रह गई। दरअसल पायल को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौत हो गई थी। पायल और विष्णु 8वीं कक्षा में एक साथ पढ़ते थे। यहीं से दोनों में दोस्ती हो गई।

भारी सुरक्षा के बीच हुआ मेडिकल

इससे पहले, घूघरा हाई सिक्योरिटी जेल में बंद विष्णु सिंह को सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में उसे जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल मुआयना कराया गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, लेकिन अपराधी की कलाई पर गुदा वह टैटू अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बना रहा।

विष्णु की गिरफ्तारी पर खुलेंगे राज

दस्यु जगन गुर्जर की हत्या का सूत्रधार व पहली और आखरी कड़ी हार्डकोर बंदी विष्णु सिंह है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उसकी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तारी के लिए गुरूवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश किया। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को विष्णु को पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। बता दें कि 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग