अजमेर

PM Modi Big Gift: पीएम मोदी ने राजस्थान को दी 5,235 करोड़ की 9 सड़क परियोजनाओं की सौगात, जयपुर-जोधपुर को एलिवेटेड रोड का तोहफा

PM Modi Ajmer Rally: अजमेर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रदेश को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात दी।

2 min read
Feb 28, 2026
अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में सभा को संबोधित करते पीएम मोदी। फोटो: पत्रिका

अजमेर। अजमेर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को बड़ी विकास सौगात देते हुए 5,235 करोड़ रुपए की 9 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में बांदीकुई-जयपुर फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे भी शामिल है। इसके अलावा जयपुर और जोधपुर शहरों को एलिवेटेड रोड की सौगात दी।

सड़क परियोजनाओं से राजस्थान में कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। साथ ही जयपुर और जोधपुर में एलिवेटेड रोड बनने से शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और सफर आसान होगा।

ये भी पढ़ें

PM Modi Rajasthan Visit : ‘कांग्रेस अब INC नहीं, MMC – यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस’, PM मोदी का सबसे बड़ा हमला, यहां देखें संबोधन की बड़ी बातें 

पीएम मोदी बोले-राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर

कायड़ विश्रामस्थली में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले ही राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार को दो साल पूरे हुए हैं। मुझे संतोष है, आज राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर है। विकास के जिन वादों के साथ भाजपा सरकार आपकी सेवा में आई थी, उन्हें तेजी के साथ पूरा कर रही है। आज का दिन विकास के इस अभियान को तेज करने का दिन है। राजस्थान में आज 17 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सारे प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता की सुविधा बढ़ाएंगे।

अच्छी सड़क से बदल जाती है पूरे इलाके की तस्वीर

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार राजस्थान की विरासत और विकास दोनों को साथ लेकर चल रही है। हम सब जानते हैं कि अच्छी सड़क सिर्फ सफर आसान नहीं करती है, वो पूरे इलाके की तस्वीर बदल देती है। जब गांव-गांव तक अच्छी सड़क पहुंचती है, तो किसान अपनी फसल सही दाम पर बेच पाता है और व्यापारी आसानी से अपना सामान बाहर बेच पाते हैं।

जोधपुर और जयपुर को एलिवेटेड रोड की सौगात

पीएम मोदी ने जोधपुर शहर में महामंदिर से आखलिया चौराहा तक 1,243 करोड़ की लागत से बनने वाले फोरलेन एलिवेटेड रोड और जयपुर के सांगानेर में 287 करोड़ की लागत से बनने वाले एलिवेटेड रोड का शिलान्यास किया। इसके अलावा बारां और सवाई माधोपुर जिलों में सड़क से जुड़े विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इन दोनों जिलों में 434 करोड़ की लागत से सड़कें बनेंगी।

इन सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण

1. राष्ट्रीय राजमार्ग-248ए पर शाहपुरा से थानागाज़ी तक पक्के शोल्डर के साथ 2-लेन का निर्माण। लागत: 103 करोड़ रुपए
2. एनएच-76 के जंक्शन से उम्मेदपुरा गांव के निकट एनएच-12 के जंक्शन तक आठ लेन कैरिज-वे का निर्माण। लागत: 1,114 करोड़ रुपए
3. देवगढ़ (धंधनिया के निकट) से राजस्थान/गुजरात सीमा तक (चरण-1) सड़क का निर्माण। लागत: 546 करोड़ रुपए
4. बांदीकुई (दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे) से जयपुर तक फोरलेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण। लागत: 1,208 करोड़ रुपए
5. जैसलमेर सम धनाना रोड़ का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण। लागत: 110 करोड़ रुपए
6. राष्ट्रीय राजमार्ग-89 (नया नेशनल हाईवे 58) के अजमेर नागौर सेक्शन के पेव शोल्डर के साथ दो लेन में अपग्रेडेशन का कार्य। लागत: 190 करोड़ रुपए

ये भी पढ़ें

PM Modi Holi Gift : पीएम मोदी ने बांदीकुई से जयपुर तक 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, जानें इसकी खासियतें

Also Read
View All

अगली खबर