अजमेर

RBSE : 12 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, कल से परीक्षा सामग्री की होगी रवानगी

RBSE : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होंगी। राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेजने का काम सोमवार और मंगलवार को होगा।
less than 1 minute read
Rajasthan Board of Secondary Education 10th and 12th examinations 12 February Examination materials dispatched tomorrow
फाइल फोटो पत्रिका

RBSE : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होंगी। बोर्ड विषयवार परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर चुका है। परीक्षा केंद्रों पर कॉपियां और अन्य सामग्री की सुरक्षा का लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि दसवीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक होंगी। बारहवीं (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी।

दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 610 और बारहवीं की परीक्षा में 9 लाख 58 हजार 72 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। राजस्थान में इन परीक्षाओं के लिए 6 हजार 191 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। 15 जिलों में 51 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं। इनमें सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात किया जाएगा।

परीक्षा सामग्री की रवानगी कल से

राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेजने का काम सोमवार और मंगलवार को होगा। प्रत्येक वाहन में पुलिसकर्मी के साथ बोर्ड के दो-दो कर्मचारी भेजे जाएंगे।

थानों-चौकियों में रहेंगे पेपर

बोर्ड सचिव ने बताया कि इस बार पुलिस थानों और चौकियों में पेपर रखे जाएंगे। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और परीक्षा संचालन समिति की होगी।

Updated on:
01 Feb 2026 03:05 pm
Published on:
01 Feb 2026 03:04 pm