अजमेर

Ajmer: SI भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रेल को, एडमिट कार्ड पर स्पेशल QR कोड, एग्जाम सेंटर से 100 मीटर एरिया लॉक

Rajasthan SI exam 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग की 5 और 6 अप्रेल को आयोजित होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में इस बार कड़े बंदोबस्त रहेंगे। क्यूआर कोड युक्त प्रवेश पत्र के अलावा मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी होगा।

2 min read
Mar 28, 2026
आरपीएससी मुख्यालय अजमेर, पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan SI exam 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग की 5 और 6 अप्रेल को आयोजित होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में इस बार कड़े बंदोबस्त रहेंगे। क्यूआर कोड युक्त प्रवेश पत्र के अलावा मूल रंगीन फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी होगा। केंद्रों के आसपास और परीक्षा के दौरान बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
पूर्व में भर्ती परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े के खुलासे से आयोग की जमकर फजीहत हुई थी, वहीं अब आयोग ने पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा के दौरान मल्टीलेयर सुरक्षा इंतजाम करने का दावा किया है। परीक्षा के दौरान आसपास के साइबर कैफे और ई- मित्र काउंटर बंद रखने के निर्देश भी जारी हुए हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Panchayat-Nikay Election: अब 2 से अधिक संतान वाले भी लड़ सकेंगे चुनाव, नया कानून लागू

41 शहरों में बनाए 1174 परीक्षा केंद्र

सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए राज्य के 41 शहरों में 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। राजकीय तोपदडा उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्राधीक्षक द्वारा परीक्षा को लेकर सुरक्षा सॉफ्टवेयर भी बनाया गया है।

संदिग्धों पर रहेगी विशेष नजर

मेहता ने बताया कि पेपर की गोपनीयता, सुरक्षित रखने और समयबद्ध वितरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अनैतिक गतिविधियों, डमी अभ्यर्थियों के प्रवेश और संदिग्ध तत्वों को रोकने के लिए जिला कलक्टर और एसपी के समन्वय से विशेष निगरानी रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। आपराधिक तत्वों पर निगरानी के लिए पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों व आसपास की गतिविधियों पर निगरानी रखेगी।

साइबर कैफे और ई-मित्र रहेंगे बंद

परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में स्थित साइबर कैफे एवं ई-मित्र केंद्र बंद रहेंगे। केंद्रों में मोबाइल, ईयरफोन, ब्लूटूथ, घड़ी, पेजर अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर पाबंदी रहेगी। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षक केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

एसओजी को भेजा पत्र

आयोग ने एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक सहित जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजा है। परीक्षा के दौरान संदिग्ध अथवा आपराधिक आचरण वाले अभ्यर्थियों, व्यक्तियों से संबंधित रेकार्ड पुलिस थानों की अपराध सूची में दर्ज किया जाएगा। परीक्षाओं के दौरान इनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

परीक्षा केंद्रों की यूं बनेगी रिपोर्ट

  • परीक्षा केंद्रों पर सभी मापदंडों की पालना
  • कार्मिकों-अधिकारियों के मोबाइल ले जाने पर पाबंदी
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश
  • प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई
  • अनियमितता मिलने पर सतर्कता दल देंगे रिपोर्ट
  • लापरवाही पर कर्मचारियों के विरूद्ध आपराधिक कार्यवाही

ये भी पढ़ें

Jaipur: बीसलपुर सिस्टम ठप होने से पेयजल संकट, 2 दिन नहीं आएगा पानी, 31 मार्च सुबह मिलेगा पानी, जानें पूरा शेड्यूल

Also Read
View All

अगली खबर