अजमेर

RPSC: अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी की काउंसलिंग 5 को

अभ्यर्थी काउंसलिंग के संबंध में पूर्व में जारी निर्देशों और वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थिति दे सकेंगे। पूर्व में जारी काउंसलिंग पत्र ही मान्य होगा।
less than 1 minute read
Apr 03, 2021
rpsc counselling
rpsc counselling

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के सामान्य व्याकरण के अनुपस्थित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 5 अप्रेल को सुबह 10 से 5 बजे तक होगी।

संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि प्राध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के सामान्य व्याकरण की काउंसलिंग 2 से 8 मार्च तक कराई गई थी। इसमें कई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। ऐसे अभ्यर्थियों की काउसंलिंग 23 मार्च को हुई थी।

इसके बाद भी कई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 5 अप्रेल को कराई जाएगी। अभ्यर्थी काउंसलिंग के संबंध में पूर्व में जारी निर्देशों और वांछित दस्तावेजों के साथ उपस्थिति दे सकेंगे। पूर्व में जारी काउंसलिंग पत्र ही मान्य होगा। अभ्यर्थियों को पृथक पत्र जारी नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को कोविड-19 के निर्देशों की पालना करनी जरूरी होगी।

अभ्यर्थी जुटे ऑनलाइन संशोधन में

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद विभाग) और प्रवक्ता (तकनीकी शिक्षा विभाग)परीक्षा- 2020 में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का विकल्प दिया है। अभ्यर्थी ऑनलाइन संशोधन में जुट गए हैं।संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद विभाग) संवीक्षा परीक्षा का आयोजन 10 मार्च और प्रवक्ता (तकनीकी षिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 12 से 19 मार्च तक किया गया था।

Published on:
03 Apr 2021 08:27 am