
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक कारापाल प्रतियोगी परीक्षा 2013 लिखित ऑनलाइन (कम्प्यूटर रिक्रूटमेंट टेस्ट) व शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम शुक्रवार देर रात जारी कर दिया गया है।
परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में से पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोग की ओर से 15 मार्च से 7 अप्रेल तक तथा 9 जून 2017 को लिए गए। 30 अभ्यर्थियों के परिणाम में से पांच नाम आरक्षित सूची में रखे गए हैं।
विभाग की ओर से मांग होने पर आयोग इन अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए अभिस्तावित करेगा। आयोग ने परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। साथ ही कट ऑफ माक्र्स तथा अन्य निर्देश भी जारी किए हैं।
15 अभ्यर्थियों के नाम बंद लिफाफे में रखे गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश अनुसार एक पद सामान्य महिला का रिक्त रखा गया है। परिणाम सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन याचिका गुरविंदर सिंह बनाम राजस्थान के अधीन रहेगा।
कट ऑफ माक्र्स
सामान्य 275.90
एससी 246.81
एसटी 239.41
ओबीसी 275.52