24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखें video: रामलला का उत्साह; पॉकेट मनी बचाकर युवाओं ने तैयार किए राम नाम दीप

घर-घर पहुंचे युवा, 5.5 लाख घरों में पहुंचाई अक्षत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

yashwant janoriya

•

Updated: 15 Jan 2024, 8:03 PM IST

विहिप की 650 टोलियों ने घरों में पहुंचाई अक्षत

देखें video: रामलला का उत्साह; पॉकेट मनी बचाकर युवाओं ने तैयार किए राम नाम दीप

भोपाल. अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शहर में राम भक्ति का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक स्थलों में सफाई की जा रही है, तो कई संगठनों की ओर लोगों को अक्षत, दीपक, ध्वज का वितरण किया जा रहा है। रविवार को शहर में उत्साह और अधिक दिखाई दिया। विहिप की 650 टोलियों ने 73हजार से अधिक घरों में अक्षत पहुंचाई। अब साढ़े ५ लाख से अधिक घरों में वितरण हो चुका है। विहिप के प्रांत संयोजक सुशील सुडेले ने बताया कि भोपाल को अलग-अलग ४ भागों में बांटकर 650 टोलियों ने अक्षत विरित किए।
महिलाएं कर रहीं राम ध्वज का वितरण: मप्र अग्रवाल महिला महासभा की ओर से कॉलोनियों में महिलाओं द्वारा राम ध्वज का वितरण किया जा रहा है। कोलार, चूनाभट्टी आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने राम ध्वज वितरित किए और लोगों को घरों पर ध्वज लहराने का संदेश दिया। महासभा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने बताया कि भोपाल में एक लाख ध्वज में से करीब 50 हजार ध्वज वितरित कर दिए है।
तैयार हुए राम नाम दीप
सेवा संकल्प युवा संगठन की ओर से शहर में 2 हजार राम नाम दीप वितरित किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत रविवार से हुई। युवाओं द्वारा पॉकेट मनी बचाकर दीप खरीदकर और इस पर चंदन, रोली, गोपी चंदन से राम नाम अंकित कर इसका वितरण किया जा रहा है। संगठन के प्रकाश मालवीय ने बताया कि 20 से अधिक युवाओं द्वारा घरों और दुकानों में 5 दीपकों का पैकेट वितरित किया जा रहा है। इस दौरान यश जैन, प्रभात कुशवाह, सुमित मालवीय, विवेक श्रीवास्तव, ङ्क्षप्रस मालवीय आदि ने दीप बांटे।
१० हजार भक्त करेंगे सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ
जन जागृति समिति की ओर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के एक दिन पूर्व अयोध्या बायपास टनानट ढाबे के पास विशेष आयोजन होगा। समिति के लोकेंद्र मालवीय ने बताया कि 21 जनवरी को दोपहर 1 बजे से यहां 10 हजार भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा इसके बाद 5100 दीपों से महाआरती होगी।
राम धुन प्रभात फेरी के साथ घर-घर लगाए ध्वज
प्रभु राम दरबार उत्सव समिति की ओर से रविवार को तलैया क्षेत्र में रामधुन और जय श्रीराम के जयकारों के साथ संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान घरों में भगवा ध्वज लगाए और दीप उत्सव, पूजन पाठ में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर सुरेश शुक्ला, मयंक गुप्ता, सुरेश नेमा आदि मौजूद थे।