26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ा, पचमढ़ी में पारा 10 डिग्री से नीचे

MP Weather : मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार-गुरूवार की रात मध्यप्रदेश के पचमढ़ी का तापमान 10 डिग्री से 8.8 डिग्री सेल्सियस पर आ पंहुचा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 15 Nov 2024, 12:38 PM IST

mp weather news

MP Weather : मध्य प्रदेश में ठंड का असर(Winter Season) दिखने लगा है। अब लगभग सभी घरों में स्वेटर-टोपी निकल चुके है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। वहीँ एमपी(MP Weather) में सबसे कम तापमान पंचमढ़ी में दर्ज की गई है। चारों तरफ हरियाली और पहाड़ों से घिरे होने के कारण यहां दिन और रात में एक समान ठंड पड़ रही है। पचमढ़ी में पारा 10 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है।

ये भी पढें - यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन शहरों के लिए आज से विमान सेवा शुरू, जान ले शेड्यूल

पंचमढ़ी में सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार-गुरूवार की रात मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में समय 10 डिग्री से भी कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां का पारा 10 डिग्री से 8.8 डिग्री सेल्सियस पर आ पंहुचा है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में पंचमढ़ी(Pachmarhi) ही सबसे ठंडा रहेगा।

जानिए एमपी के बड़े शहरों का हाल

मौसम(MP Weather) वैज्ञानिकों के मुताबिक, राजधानी भोपाल में 13.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 13.3 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 15.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 15.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 16 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है। ये आकड़ें बुधवार-गुरूवार की रात का है। 20 नवंबर तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया गया है।