26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों के लिए खुशखबरी, इन शहरों के लिए भी विमान सेवा शुरू, जान लें शेड्यूल

Flight : लखनऊ, भोपाल, रीवा और चित्रकूट के लिए 19 सीटर विमान सेवा आज से होगी शुरू, ऐसा रहेगा शेड्यूल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खजुराहो

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 15 Nov 2024, 9:34 AM IST

flight from khajuraho airport

Flight : खजुराहो एयरपोर्ट (Khajuraho Airport) से नई फ्लाइट शुरू हो रही है। इससे अब खजुराहो महानगरों से जुड़ जाएगा। खजुराहो के साथ-साथ तीर्थ पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा। फ्लाइविंग कंपनी अपने 19 सीटर जहाज को लखनऊ से चित्रकूट- खजुराहो- रीवा और भोपाल के लिए संचालित करेगी। इससे खजुराहो एयरपोर्ट को अपना शेड्यूल देते हुए अपनी जहाज ऑपरेट करने के लिए आवश्यक अनुमति ले ली हैं।

ये भी पढें - 14 करोड़ से बने संग्रहालय का आज लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, लोग देख सकेंगे स्वतंत्रता संग्राम का जीवंत दृश्य

सोमवार से गुरुवार ये रहेगा शेडयूल

एयरपोर्ट खजुराहो(Khajuraho Airport) के निदेशक संतोष सिंह ने बताया कि कंपनी ने अपनी एयरलाइन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार सोमवार को फ्लाइट नंबर एस 9.333 लखनऊ से चित्रकूट के लिए 8.30 बजे उड़ान भरकर 9.25 बजे चित्रकूट लैंड करेगी। यहां कुछ समय रुककर 9.50 बजे चित्रकूट से खजुराहो के लिए उड़ान भरेगी। 10.35 पर खजुराहो उतर जाएगी और 11 बजे रीवा के लिए उड़ेगी जो 11.55 पर पहुंचेगी फिर 12 बजे भोपाल के लिए उड़ेगी 14.25 भोपाल में लैंड करेगी।

मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को इस एयरलाइन का शेड्यूल(Flight) अलग है। भोपाल से रीवा के लिए सुबह 8 बजे विमान उड़ान भरेगा। खजुराहो 105 बजे आएगा। खजुराहो से रीवा के लिए 1150 बजे उड़ान भरेगा और रीवा 12.45 बजे पहुंचेगा। रीवा से भोपाल के लिए 13.10 बजे उडकऱ 15.15 बजे भोपाल पहुंचेगा।

शुक्रवार से शनिवार ये रहेगा समय

शुक्रवार को विमान का समय भोपाल से रीवा के लिए सुबह 8 बजे है। रीवा पहुंचने के बाद खजुराहो के लिए 10.30 बजे उड़ान रहेगी। इसके बाद खजुराहो आगमन 11.25 बजे होगा। यहां से चित्रकूट के लिए प्रस्थान 11.50 बजे होगा जो 12.35 बजे चित्रकूट में लैंड होगी। चित्रकूट से दोपहर 14.05 बजे विमान लखनऊ पहुंचेगा।

शनिवार को फ्लाइट नंबर एस 9.334 लखनऊ से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगी। चित्रकूट में आगमन 9.25 बजे होगा। चित्रकूट से प्रस्थान करके 10.35 बजे खजुराहो लैंड होगी। खजुराहो से वापस चित्रकूट के लिए 11 बजे उड़ान होगी और चित्रकूट आगमन 11.45 बजे होगा। चित्रकूट से लखनऊ के लिए 12.10 बजे उड़ान भरकर 13.15 बजे फ्लाइट लैंड करेगी।