Rajasthan Crime: साथी ने की युवक की हत्या, गर्भवती पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 साल पहले हुई थी शादी
Also Read
View All 
मलारनाडूंगर. हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को उपखंड कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम गौरव कुमार मित्तल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्काउट गाइड सदस्यों के साथ लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए। एसडीएम ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में लिटिल फ्लावर स्कूल के संस्था प्रधान महेश कुमार शर्मा, स्काउट गाइड सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।